Haryana Chunav Result 2024: कांग्रेस की चाल कांग्रेस पर भारी! हरियाणा में वही हुआ जो यूपी में हुआ था

Haryana Chunav Result News In Hindi: हरियाणा विधानसभा चुनाव बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर ली है। तीसरी बार सरकार बनाने की बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली है। मतदान के बाद से ही राजनीति के जानकार और तमाम एग्जिट पोल हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने की बात कर रहे थे। शुरुआती समय में माहौल भी कांग्रेस के पक्ष में था। कुछ तो ऐसा हुआ जिससे पूरा खेल बीजेपी के पाले में आ गया। जी हां, हरियाणा में भी वही हुआ जो यूपी में हुआ था। आइए जानते हैं पूरा मामला

पहले जानिए क्या हुआ था यूपी चुनाव में

उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव के बीजेपी मजबूती से आगे बढ़ रही थी। पीएम मोदी और सीएम योगी लगातार जनसंपर्क और सभाएं कर रहे थे। पूरा माहौल बीजेपी के पक्ष में था। इसी बीच अयोध्या से एक वीडियो वायरल हुआ जिसमे बीजेपी समर्थकों द्वारा दावा किया गया था कि अगर बीजेपी 370 सीटें जीतती हैं तो केंद्र सरकार आरक्षण खत्म कर देगी।आर्थिक आधार पर लोगों को आरक्षण दिया जाएगा। इस वीडियो को कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने खूब वायरल किया था। एससीएसटी वर्ग के एक एक लोगों तक पहुंचाया था। इसके साथ ही यह भी प्रचारित किया गया था कि बीजेपी सत्ता में आई तो संविधान बदल देगी। इसका असर देखने को मिला और बीजेपी को इंडिया गठबंधन से कम सीटें मिली।

bjp congress haryana

इसी तरह कुछ हरियाणा में हुआ

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने जो बीजेपी के साथ किया वही बीजेपी ने कांग्रेस के साथ हरियाणा में किया। बीजेपी ने भी कांग्रेस के एक वीडियो को खूब वायरल किया। फरीदाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमे वह लोगों से कह रहे थे कि भूपेंद्र हुड्डा जी से बात हो गई है राज्य में दो लाख नौकरियां दी जायेंगी। मेरे क्षेत्र में दो हजार नौकरियों का कोटा है। जो गांव ज्यादा वोट करेंगे उन्हें ज्यादा नौकरियां मिलेगी। हर पचास वोट पर एक नौकरी। बीजेपी ने इस वीडियो को हर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खूब वायरल किया। लोगों तक पहुंचाया।जिसका प्रत्यक्ष लाभ हरियाणा चुनाव में देखने को मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+