अधीर रंजन चौधरी के घुसपैठिए वाले बयान पर खट्टर का पलटवार, कहा- उनकी अक्ल का पेंच हिला है
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को घुसपैठिया बताया है। अधीर रंजन के बयान पर अब हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पलटवार किया है। दिल्ली में एक कार्यक्रम में आए मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि,'उनकी अक्ल में कुछ पेच उनका हिला हुआ है।

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हिंदुस्तान सभी के लिए है। हिंदू के लिए भी और मुस्लिमों के लिए भी। गंगा-जमुना तहजीब का हिंदुस्तान है। सभी के सहयोग से हिंदुस्तान बना है। लेकिन वे दिखाना चाहते हैं कि हम हिंदू को रहने देंगे, मुसलमान को भगा देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि एनआरसी की वजह से डर का माहौल बना हुआ है। गरीब, आदिवासी, पिछड़े और कम पढ़े लिखे लोग कैसे कागजात जुटाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications