कॉपी चेक करने में की गलती तो नपेंगे शिक्षक, खास सॉफ्टवेयर लेकर आया बोर्ड
बोर्ड परीक्षाओं में हुई किसी गलती को पकड़ने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड एक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करेगा। इस खास सॉफ्टवेयर से परीक्षा चेकिंग के दौरान हुई किसी भी तरह की अमियमितता को पकड़ा जा सकता है।
चंडीगढ़। बोर्ड परीक्षाओं में हुई किसी गलती को पकड़ने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड एक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करेगा। इस खास सॉफ्टवेयर से परीक्षा चेकिंग के दौरान हुई किसी भी तरह की अमियमितता को पकड़ा जा सकता है। इसके अलावा बोर्ड ने उन शिक्षकों के खिलाफ भी कड़ा निर्णय लिया है, जो चेकिंग के दौरान अनियमितता के दोषी पाए जाते हैं। पहले बोर्ड इन शिक्षकों को ब्लैकलिस्ट कर देता था, लेकिन अब इनपर जुर्माना लगाया जाएगा।

हरियाणा बोर्ड परीक्षाओं की चेकिंग के लिए अब एक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करेगा। बोर्ड परीक्षाओं में शिक्षक छात्रों की कॉपियों की ठीक से चेक कर के उन्हें सही अंक दें, इसलिए ही ये सॉफ्टवेयर लाया गया है। देखने में आया था कि कॉपियों को चेक करते वक्त शिक्षक कुल अंकों से ज्यादा अंक छात्रों को दे देते थे। प्रशनपत्र में अगर किसी जवाब का अंक 5 है तो शिक्षक छात्रों को 6 अंक दे दिया करते थे। इसी को रोकने के लिए बोर्ड अब इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करेगा।
ये भी पढ़ें: प्रीस्कूल में पढ़ता है आपका भी बच्चा, तो जरूर पढ़ें NCERT के ये नए दिशा-निर्देश
इस खास सॉफ्टवेयर में प्रशनपत्रों के अंकों को फीड किया जाएगा। शिक्षकों द्वारा चेक कॉपियों का डाटा कलेक्ट कर के ये सॉफ्टवेयर शिक्षकों द्वारा की गई गलती को बताएगा। इसे पता चल जाएगा कि किसी शिक्षक ने छात्रों को कुल अंकों से ज्यादा अंक दिए हैं। बोर्ड अब दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई करते हुए उनपर जुर्माना लागएगा। इससे पहले शिक्षकों को सीधा ब्लैकलिस्ट किया जाता था।
इस सॉफ्टवेयर से छात्र अपने अंक भी जांच सकेंगे। शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने कहा कि इसके लिए कम फीस रखी जाएगी, ताकि छात्र अपने अंक देख सकें। इससे पहले छात्र 1000 रुपये देकर कॉपी की दोबारा जांच करवाते थे। खबरों के मुताबिक इस नए सिस्टम के लिए 100 रुपये फीस रखने पर विचार किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: UGC NET Result 2018: इस हफ्ते घोषित हो सकते हैं नतीजे, इस तरह कर सकते हैं चेक
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications