UGC NET Result 2018: इस हफ्ते घोषित हो सकते हैं नतीजे, इस तरह कर सकते हैं चेक
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जुलाई में हुई यूजीसी नेट 2018 परीक्षा का रिजल्ट इस हफ्ते जारी कर सकता है। नेट की आंसर की कुछ ही दिन पहले जारी की गई थी, अब जल्द ही रिजल्ट की भी घोषणा की जाएगी।
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जुलाई में हुई यूजीसी नेट 2018 परीक्षा का रिजल्ट इस हफ्ते जारी कर सकता है। नेट की आंसर की कुछ ही दिन पहले जारी की गई थी, अब जल्द ही रिजल्ट की भी घोषणा की जाएगी। रिजल्ट आमतौर पर नेट परीक्षा के तीन महीने बाद जारी किया जाता है, लेकिन इस बार इसे एक महीने के अंदर ही घोषित किया जा रहा है। सीबीएसई ने नेट की परीक्षा का आयोजन 8 जुलाई को कराया था जिसमें लाखों अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

जुलाई में हुई नेट का रिजल्ट इस हफ्ते घोषित किया जा सकता है। सीबीएसई ने 25 जुलाई को नेट की आंसर की जारी की थी। अब परीक्षा के लगभग एक महीने बाद इसका रिजल्ट घोषित किया जाएगा। अब तक नेट का रिजल्ट परीक्षा के तीन महीने बाद घोषित किया जाता था, लेकिन इस बार ये काफी जल्दी घोषित हो रहा है। रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार इस तरह से अपना परिणाम देख सकते हैं-
* सीबीएसई यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट cbsenet.nic.in पर जाएं।
* पेज पर दिए यूजीसी नेट जुलाई रिजल्ट 2018 के लिंक पर क्लिक करें।
* अपना रजिस्ट्रेशन/रोल नंबर और अन्य जानकारी डालकर लॉग-इन करें।
* रिजल्ट देखने के बाद उसका प्रिंटआउट निकला लें।
ये भी पढ़ें: UGC NET 2018: सीबीएसई ने जारी की नेट की आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड
8 जुलाई को देशभर में नेट की परीक्षा आयोजित कराई गई थी। 84 विषयों में 91 शहरों में लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठे थे। NET पास करने वाले उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर के योग्य हो जाएंगे। इस साल नेट के लिए 11,48, 235 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
इस बार तक नेट की परीक्षा सीबीएसई आयोजित कराता आ रहा था, वहीं अगली बार से इसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आयोजित कराएगी। कहा जा रहा है कि नेट 2018 का रिजल्ट अगले महीने जारी किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: प्रकाश जावड़ेकर का ऐलान, साल में दो बार होगी NEET और JEE की परीक्षा
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
वानखेड़े स्टेडियम जल्दी बन जाएगा इतिहास, 1 लाख दर्शकों का नया स्टेडियम बनेगा, अहमदाबाद-मेलबर्न को टक्कर -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक?












Click it and Unblock the Notifications