हरियाणा: करनाल में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, तीन मजदूरों की मौत

करनाल। हरियाणा के करनाल में पटाखा बनाने वाली एक फैक्ट्री में हुए धमाके में तीन मजदूरों की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार करीब साढ़े नौ बजे ये हादसा हुआ है। फैक्ट्री में पहले जारदार धमाका हुआ और उसके बाद आग लग गई, जिसमें यहां काम कर रहे तीन लोगों की जान चली गई।

िवुल

Recommended Video

    Haryana के Karnal में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 3 मजदूरों की मौत, 1 घायल | वनइंडिया हिंदी

    करनाल के घोघरीपुर रोड पर ये फैक्ट्री स्थित है। पुलिस ने बताया है कि पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त धमाके के बाद आग लगने की सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचा। फैक्ट्री में भीषण आग थी, जिससे यहां काम कर रहे चारों मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से यहां लोगों को निकाला गया और गंभीर हालत में चारों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक को डॉक्टरों ने तभी मृत घोषित कर दिया। दो अन्य ने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक जख्मी का अभी इलाज चल रहा है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जान गंवाने वाले तीनों लोग तमिलनाडु के रहने वाले थे, जो यहां फैक्ट्री में काम करते थे। पुलिस का कहना है कि हादसा की वजहों की जांच की जा रही है।

    हादसे में फैक्ट्री में भारी नुकसान है। फैक्ट्री में रखा करीब-करीब सारा सामान जलकर राख हो गया है। वहीं दीवारें और छत को भी काफी नुकसान है। स्थानीय लोगों ने ये भी बताया है कि फैक्ट्री मालिक ने धमाका होने के बाद मामले को छुपाने की कोशिश की और गेट पर ताला डाल फरार हो गया। ऐसे में उसकी कार्यप्रणाली और फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+