Live: हरियाणा में बीजेपी और आइएनएलडी समर्थकों के बीच मारपीट, फायरिंग
चंडीगढ़। हरियाणा की सभी 90 सीटों पर मतदान चल रहा है। दोपहर तीन बजे तक हरियाणा में 50 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। छिटपुट घटनाों को छोड़कर अभी तक मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। मतदाताओं के उत्साह को देखते हुए मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद जतायी जा रही है। मतदान शुरु होने से पहले हरियाणा के सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बैडमिटन खेल कर चुनावों को लेकर अपना तनाव कम किया था।

11:10 बजे। बीजेपी के राव इंद्रजीत सिंह ने कह हरियाणा में मुकाबला सिर्फ बीजेपी और आर्इएनएलडी के बीच। कांग्रेस मुकाबले में कहीं नहीं।
11:00 बजे। सिरसा के मोदिया खेड़ा गांव में अाइएनएलडी और बीजेपी के समर्थकों के बीच मारपीट। फायरिंग में आईएनएलडी का एक समर्थक घायल।
10:45 बजे। रोहतक में बड़ी तादाद में लोग घरो से बाहर निकले वोट डालने के लिए।
10:30 बजे। सिरसा में अाइएनएलडी के अजय चौटाला ने डाला वोट।
9:15 बजे। पहले दो घंटे में हरियाणा में 6.7 प्रतिशत मतदान हुआ।
9:00 बजे। हरियाणा में वोटिंग बहुत धीमी चल रही है।
8:00 बजे-भूपेंद्र सिंह हुड्डा का दावा यह विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनावों से पूरी तरह से अलग।
7:10 बजे। बीजेपी के कृष्ण पाल सिंह गुर्जर का दावा राज्य में बीजेपी ही बनाएगी अपनी सरकार।
7:00 हरियाणा में वोटिंग शुरू। इस वोटिंग में विकास के दावों के साथ-साथ जाति समीकरण भी अपना असर निश्चित तौर पर डालेंगे।
जनता के लिये दूसरा विकल्प भारतीय जनता पार्टी दिखाई दे रही है। वहीं आईएनएलडी का कोई खास असर राज्य में नहीं दिख रहा है।
हम आपके लिये लाये हैं लाइव अपडेट। इस पेज को समय-समय पर रिफ्रेश कर आप ताज़ा अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications