हरियाणा चुनाव: जेजेपी ने खट्ट्रर के सामने तेज बहादुर यादव को उतारा, उचाना से दुष्यंत चौटाला लड़ेंगे

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जन नायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट गुरुवार को जारी कर दी है। लिस्ट में 30 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। दुष्यंत चौटाला उचाना कला सीट से चुनाव लड़ेंगे। लिस्ट में दो पूर्व विधायकों के भी नाम हैं। जगधारी से पूर्व विधायक अर्जुन सिंह और शाहबाद से पूर्व विधायक ईश्वर पलाका को टिकट दिया गया है। 13 सितंबर को जेजेपी ने पहली लिस्ट जारी की थी। जिसके बाद अब तक 72 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान पार्टी ने कर दिया है। हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटे हैं, सभी सीटों पर एक चरण में 21 अक्टूबर को चुनाव होगा।

haryana assembly elections 2019, dushyant chautala, jannayak janata party, jjp, candidate, haryana, assembly elections 2019, election, चुनाव, हरियाणा विधानसभा चुनाव, दुष्यंत चौटाला, जेजेपी

जेजेपी की इस लिस्ट में बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव का भी नाम है। यादव को करनाल से टिकट दिया गया है। उनका मुकाबला मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से होगा। तेजबहादुर यादव लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से नामांकन कर चर्चा में आए थे। उनका नामांकन खारिज कर दिया गया था। इसके अलावा बल्लभगढ़ से सुरेश वर्मा, रेवाड़ी से मलखान सिंह, तिगांव से प्रदीप चौधरी को टिकट मिला है।

जननायक जनता पार्टी ने 13 सितंबर को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में कुल 7 लोगों के नाम दिए गए थे।दूसरी लिस्ट में 29 सितंबर को 15 कैंडिडेट, 1 अक्टूबर को जारी तीसरी लिस्ट में 20 कैंडिडेट और 3 अक्टूबर को जारी चौथी लिस्ट में कुल 30 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया।

जननायक जनता पार्टी का गठन हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के पोते, हिसार से पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने लोकसभा चुनाव से पहले किया था। परिवार में विवाद के बाद ओम प्रकाश चौटाला ने दुष्यंत चौटाला को इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) से बाहर कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने नई पार्टी बनाई। हालांकि पार्टी लोकसभा चुनाव में कोई सीट नहीं जीत सकी थी। दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पहले जेपीपी ने बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था लेकिन मायावती ने कुछ दिन पहले ही अलग होने का ऐलान कर दिया। जिसके बाद दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जननायक जनता पार्टी ने सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+