'यह हर महिला की लड़ाई, जो संघर्ष चुनती है...', जुलाना से जीत के बाद भावुक हुई विनेश फोगाट
Vinesh Phogat: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना का सिलसिला जारी है, जहां पर धीरे-धीरे हरियाणा की लगभग सभी 90 विधानसभा सीटों पर जीत हार का समीकरण सामने आ रहा है। इस बीच जुलाना विधानसभा सीट से रेसलर विनेश फोगाट ने जीत हासिल की है।
रेसलर विनेश फोगाट ने लगभग 65 हजार वोट से बीजेपी के योगेश कुमार को चुनाव हराया है। इस दौरान दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखने मिल रही थी। वहीं कांटे के टक्कर में रेसलर विनेश फोगाट ने बंपर जीत हासिल की है, जहां अब फोगाट को जीत की शुभकामनाएं भी मिल रही है।

Recommended Video
जींद के जुलाना से जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट का कहना है की, ''यह हर उस लड़की, हर महिला की लड़ाई है जो लड़ने का रास्ता चुनती है। यह हर संघर्ष की, सच्चाई की जीत है। मैं उस प्यार और विश्वास को कायम रखूंगी.'' जो इस देश ने मुझे दिया है।"
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना का सिलसिला जारी है, जहां मतगणना में फिलहाल BJP आगे चलती नजर आ रही है। हरियाणा से सामने आए चुनाव नतीजे में शुरूआती रुझान जहां कांग्रेस के पक्ष में रहा तो उसके बाद से ही स्थिति लगातार बदलती नजर आई, जहां अब धीरे-धीरे BJP आगे बढ़ रही है, और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की तैयारी कर रही है।
हरियाणा के रुझानों पर एक नजर डाले तो यहां तीसरी बार BJP की सरकार बनती नजर आ रही है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। रुझानों के मुताबिक BJP को फिलहाल 50 सीट मिलती नजर आ रही है, तो वहीं कांग्रेस को 35 सीटों पर बढ़त मिली है। बहरहाल, अभी नतीजे पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सके हैं, जहां नतीजे स्पष्ट होने के बाद ही हरियाणा में किसकी सरकार बनेगी ये तय हो जाएगा।
ये भी पढ़े- Haryana Chunav Result: रुझानों में पिछड़े लेकिन भरोसा बरकरार, भूपेंद्र हुड्डा ने कही बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications