Haryana Chunav Result: रुझानों में पिछड़े लेकिन भरोसा बरकरार, भूपेंद्र हुड्डा ने कही बड़ी बात
Haryana Chunav Result: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के शुरूआती रुझान सामने आ चुके हैं, जहां शुरुआती रुझानों में फिलहाल कांग्रेस पिछड़ती हुई नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस के पिछड़ने के बावजूद पार्टी प्रमुख भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस की सरकार बनने को लेकर आश्वस्त हैं, जहां उन्होंने एक बार फिर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा ठोका है।
शुरुआती रुझानों के बाद कांग्रेस लगातार पिछड़ रही है, जिसके चलते अब अलग-अलग तरह के बयान भी सियासी गलियारों में रफ्तार पकड़ने लगे हैं। ऐसे में हरियाणा कांग्रेस के प्रमुख भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस को बहुमत मिलने, और अपने दम पर सरकार बनाने की बात कही है।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि, मौजूदा रुझानों के अनुसार कांग्रेस सरकार बना रही है। पार्टी ही CM का चेहरा तय करेगी। कांग्रेस को बहुमत मिलेगा, और उसका श्रेय राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत तमाम नेताओं और हरियाणा की जनता को जाता है। बता दें कि, हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना का सिलसिला जारी है, जहां शुरुआती रुझानों में BJP को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। इस बीच अब अलग-अलग तरह के बयान भी सियासी गलियारों में रफ्तार पकड़ रहे हैं।
ये भी पढ़े- Haryana Chunav Result 2024 LIVE: हरियाणा में बड़ा उलटफेर, BJP को बढ़त












Click it and Unblock the Notifications