Exit poll: हरियाणा विधानसभा में भाजपा हो सकती है सबसे बड़ी पार्टी
चंडीगढ़। हरियाणा में रिकार्डतोड़ मतदान के बाद ताजा एग्जिट पोल के नतीजें बता रहे हैं कि मोदी का जादू वोटरों पर जमकर बोला है। हरियाणा में तकरीबन 74 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। लोकसभा चुनाव में सबसे सटीक नतीजें देने वाले चाणक्य एग्जिट पोल की माने तो भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल रहा है।

हरियाणा में वोटिंग प्रतिशत और एग्जिट पोल दोनों ही भाजपा के खाते में जाते दिखायी दे रहे हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल हरियाणा में भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती हुई दिखा रहे हैं। आइये डालते हैं एग्जिट पोल पर एक नजर..
चाणक्य एग्जिट पोल
| भाजपा | कांग्रेस | आईएनएलडी | अन्य |
| 52 | 10 | 23 | 5 |
एबीपी नील्सन एग्जिट पोल
| कांग्रेस | भाजपा | आईएनएलडी | एचजेपी | अन्य |
| 10 | 46 | 29 | 2 | 3 |
टाइम्स नाउ-सी वोटर एग्जिट पोल
| कांग्रेस | भाजपा | आईएनएलडी | एचजेपी | अन्य |
| 15 | 37 | 28 | 6 | 4 |












Click it and Unblock the Notifications