हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर ने नारियल तेल को बताया जहर, भड़की ऋचा चड्ढा ने कहा- चुप करो अंग्रेजों

मुंबई। हमेशा अपनी बातों को बेबाकी से रखने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने इस बार हार्वर्ड की एक प्रोफेसर को ही नहीं बख्शा। दरअसल वे हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की एक प्रोफेसर पर इस कदर भड़की कि कह दिया- चुप करो अंग्रेजों। दरअसल उन्होंने एक वीडिया शेयर किया था जिसमें प्रोफेसर नारियल तेल पर हुई रिसर्च का जिक्र कर रही थी। इसमें कुछ ऐसा था कि जिसे सुन कर ऋचा को गुस्सा आ गया।

प्रोफेसर की किस बात पर भड़की ऋचा

प्रोफेसर की किस बात पर भड़की ऋचा

दरअसल ऋचा ने जो वीडियो ट्विटर पर शेयर कर गुस्सा जाहिर किया था उसमें हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की एक प्रोफेसर नारियल तेल को स्वास्थ के लिए हानिकारक बता रही थी। इस वीडियो को देखकर ऋचा भड़क गईं और ट्विटर पर इसे शेयर कर बहुत कुछ कह डाला।

क्या बोलीं ऋचा चड्ढा?

ऋचा चड्ढा ने प्रोफेसर का वीडियो शेयर कर लिखा- 'हमारे देश में बरसों से लोग नारियल के तेल का इस्तेमाल कर रहे हैं। खास तौर पर साउथ में तो खाने में भी नारियल का तेल इस्तेमाल किया जाता है। बाकी लोग इसका पैकेट खरीदते हैं। यह एक मलहम की तरह भी काम आता है।' #चुप करो अंग्रेजों। ऋचा के इस ट्वीट को भारतीयों का खूब समर्थन मिल रहा है।

जल्द ही इस फिल्म में दिखेंगी ऋचा

जल्द ही इस फिल्म में दिखेंगी ऋचा

गैंग्स ऑफ वासेपुर, मसान और फुकरे जैसी फिल्मों में शानदार प्रदर्शन से पहचान बनाने वाली ऋचा चड्ढा बहुत जल्द फिल्म शकीला में दिखाई पड़ेंगी। वे अब तक अधिकतर फिल्मों में काफी तेज तर्रार और बोल्ड किरदार निभाती रही हैं।

'कोई हाई वेस्ट पैंट में नाभि कैसे दिखा सकता है'

'कोई हाई वेस्ट पैंट में नाभि कैसे दिखा सकता है'

हमेशा अपनी बातों को खुलकर रखने वाली ऋचा ने एक बार बड़ा खुलासा किया था। एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम में पहुंची ऋचा चड्ढा ने बताया था कि, 'मैं एक फिल्म के गाने की शूटिंग कर रही थी और इस दौरान मैंने हाई वेस्ट पैंट पहनी हुई थी। शूटिंग के दौरान मुझसे कहा गया कि आपकी नाभि नहीं दिख रही है, अपनी पैंट थोड़ी नीचे कर लीजिए। इस बात को सुनकर मैं एकदम से चौंक गई। कोई हाई वेस्ट पैंट पहनने के बाद अपनी नाभि कैसे दिखा सकता है। मुझसे ये कहने वाले को मैंने जवाब दिया कि इस पैंट में नाभि नहीं दिखेगी। मैं एक काम करती हूं, मार्कर से अपने माथे या गालों पर एक नाभि बना लेती हूं।'

यह भी पढ़ें- 'मुझसे कहा गया, आपकी नाभि नहीं दिख रही है, पैंट थोड़ी नीचे कीजिए'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+