मोदी सरकार के कृषि विधेयक के विरोध में हरसिमरत कौर बादल देंगी इस्तीफा

नई दिल्‍ली। कृषि विधेयकों को लेकर संसद से पंजाब के गांव तक मचे हंगामे को लेकर शिरोमणि अकाली दल की नेता और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल सरकार से इस्‍तीफा देंगी। लोकसभा में साद नेता सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि SAD नेता और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर किसानों से जुड़े तीन विधेयकों के विरोध में मंत्री पद से इस्तीफा देंगी। हालांकि, अकाली दल का सरकार को समर्थन जारी रहेगा।

Recommended Video

    Agriculture Bill 2020: Union Minister Harsimrat Kaur Badal ने दिया इस्तीफा | वनइंडिया हिंदी
    हरसिमरत कौर बादल केंद्र के कृष‍ि अध्‍यादेशों को लेकर सरकार से देंगी इस्तीफा

    लोकसभा में बोलते हुए आज सुखबीर सिंह बादल ने साफ कहा कि शिरोमणि अकाली दल इस बिल का सख्त विरोध करता है। हर बिल, जो देश के लिए हैं, देश के कुछ हिस्से उसे पसंद करते हैं, कुछ हिस्सों में उसका स्वागत नहीं होता है, किसानों को लेकर आए इन तीन बिलों से पंजाब के 20 लाख हमारे किसान प्रभावित होने जा रहे हैं। 30 हजार आढ़तिए, 3 लाख मंडी मजदूर, 20 लाख खेत मजदूर इससे प्रभावित होने जा रहे हैं।

    इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसी मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को एनडीए गठबंधन छोड़ने की चुनौती दी थी। गुरुवार को एक बयान जारी करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि बादल परिवार अब भी सरकार के साथ चिपके हुए हैं, जबकि मोदी सरकार किसानों के खिलाफ बिल ला रही है। ऐसे में शिरोमणि अकाली दल के नौटंकी से पंजाब के किसानों का नुकसान वापस नहीं होगा, जो उन्होंने पहले किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+