सुखबीर सिंह बादल पर हमले पर गुस्‍साई हरसिमरत कौर, बोलीं- गैंगस्टर पंजाब चला रहे हैं, 'गुंडा राज' है

सुखबीर सिंह बादल पर हमले पर गुस्‍साई हरसिमरत कौर, बोलीं- गैंगस्टर पंजाब चला रहे हैं,'गुंडा राज'है

Attack on Akali Dal President Sukhbir Singh Badal: शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्‍यक्ष सुखबीर सिंह बादल की गाड़ी पर जलालाबाद में कुछ लोगों ने हमला किया है। जिस पर गुस्‍सा जताते हुए अकाली दल की नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह को राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति में सीएम बने रहने का कोई अधिकार नहीं है, यहां तक कि जेड प्लस सुरक्षा प्रदान करने वाले व्यक्ति पर भी इस तरह हमला किया जाता है और पुलिस मूकदर्शक बनकर खड़ी रहती है। हरसिमरत कौर बादल ने कहा गैंगस्टर पंजाब चला रहे हैं, 'गुंडा राज' है।

Recommended Video

    Sukhbir Singh Badal पर हमले के बाद बोलीं Harsimrat Kaur Badal- Punjab में Gundaraj | वनइंडिया हिंदी
    harsimrat

    बता दें सुखबीर सिंह बाद की गाड़ी पर जलालाबाद में हमला हुआ। वहीं तरनतारन के भिखीविंड में भी स्‍थानीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन के दौरान शिअद व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तनाव हुआ। इसके बाद अकाली-कांग्रेसी वर्करों में जबरइस्‍त झगड़ा और फायरिंग हुई। इस घटना के बाद जबरदस्‍त तनाव हो गया है। इस हमले में शिअद की एक गाड़ी और कांग्रेस नेताओं के काफिले की दो गाडिय़ों में टूट-फूट हुई। इस झड़प में कई लोगों के घायल होने की सूचना भी है।
    गौरतलब है कि ये झड़प नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन के दौरान हुई। जिसके चलते नामांकन रुक गया। वहीं इस हमले में अकला दल के अध्‍यक्ष सुखबीर बादल पूरी तरह सुरक्षित हैं और कोर्ट परिसर के अंदर ही मौजूद हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने चारों तरफ सुरक्षा बढ़ा दी है। सुखबीर सिंह ने आरोप लगाया है कि उनकी गांड़ी पर जानलेवा हमला कांग्रेसियों ने किया है और कांग्रेसियों द्वारा चलाई गई गोली से शिअद के तीन कार्यकर्ता घायल हुए हैं। इस घटना के बाद बादल धरने पर बैठ गए हैं।

    https://www.filmibeat.com/photos/sonali-raut-49326.html?src=hi-oi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+