50 साल पहले लिया था तलाक, अब फिर से शादी कर रहा है ये कपल

वॉशिंगटन। हैरॉल्ड हॉलैंड और लिलियन बार्न्स एक दूसरे से टीनएज उम्र में अमेरिका के केंटकी इलाके में मिले थे। हैरॉल्ड और लिलियन पहली नजर में एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। 12 साल साथ में रहने के बाद दोनों के बीच 1968 में तलाक हो गया। इस पूरे मामले में खास बात यह है कि यह कपल एक बार फिर से 50 साल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। 83 साल के हैरॉल्ड और 78 साल की लिलियन बार्न्स 14 अप्रैल को एक बार फिर से एक-दूजे के हो जाएंगे।

marriage


एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, यह जोड़ा पहली बार 1955 में शादी के बंधन में बंधा था। इन दोनों के पांच बच्चे भी हैं। हैरॉल्ड कहते हैं कि भले ही हमारी शादी टूट गई थी, लेकिन हम दोनों के एक दोस्ती बरकरार रही। वे कहते हैं कि, वह आश्चर्यचकित हैं कि उनकी दुल्हन ने उन्हें दूसरा मौका दिया है। हैरॉल्ड बताते हैं कि, 'मेरे काम की वजह से मैं अपने परिवार से दूर रहता था और इसी कारण मेरी शादी टूटी। यह पूरी तरह से मेरी गलती थी।'

हैरॉल्ड बताते हैं कि, मैं सोचता था कि जब हमारा तलाक हुआ, इसके बाद वह मुझे देखना भी नहीं चाहेगी। हम लंबे समय बाद एक दूसरे से फिर से मिले हैं। हैरॉल्ड कहते हैं कि पहले प्यार को भूल पाना बेहद मुश्किल होता है। वह पांच सालों में बिलकुल भी नहीं बदली है। वह काले बालों और भूरी आंखों वाली बहुत ही सुंदर लड़की है। हां अब उसके बाल सफेद हो गए हैं और मेरे भी। आपको बता दें कि दोनों ने दूसरी शादी की थी लेकिन दोनों के ही पार्टनर साल 2015 में मौत हो गई।

वह कहते हैं कि उसकी फैमिली बहुत ही बड़ी है। उनके 10 बच्चे हैं, 20 से अधिक पोते-पोतियां है और तीस से ज्यादा परपोते-परपोतियां हैं। वह कई बार बच्चों की गिनती तक भूल जाते हैं। हैऱॉल्ड बताते हैं कि, शादी का समारोह बेहद की सादा होगा। इसमें सभी घर के सदस्य होंगे। मुझे नहीं पता कितने लोगों के निमंत्रण भेजा गया है। मेरे अंदाज से 300 के आसपास मेहमान शादी में आएंगे। हैरॉल्ड के पोते जेशवा होलैंज, जो न्यू ऑरलियन्स में एक पादरी है। उन्होंने बताया कि शादी 14 अप्रैल को लेक्सिंगटन में ट्रिनिटी बैपटिस्ट चर्च में होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+