Bigg Boss के घर में भी खूब नाचेंगी सपना चौधरी, फैंस को बताया अपना प्लान
नई दिल्ली। कलर्स टीवी पर आने वाले लोकप्रिय रियलिटी टीवी शो बिग बॉस -11 में हरियाणवी स्टार सपना चौधरी भी शामिल हो रही हैं। बिग बॉस में एंट्री को लेकर सपना काफी उत्साहित हैं। सपना चौधरी से ये पूछने पर कि बिग बॉस के घर में उनका कैसे आना हुआ। तो उन्होनें कहा, 'इस बार मन कर गया तो आ गए।' वहीं बिग बॉस में जब उनकी स्ट्रेटजी के बारे में पूछे गया तो उन्होंने कहा कि बिग बॉस के घर में वो जैसी है वैसी ही रहेंगी। उन्हें फेंक चीजें पसंद नहीं है। जैसे वो असल जिदंगी में व्यवहार करती हैं वैसी है बिग बॉस के घर में भी करेंगी।

'खूब नाचूंगी'
सपना चौधरी ने कहा कि वे बिग बॉस के घर में सुबह जैसे ही गाने बजेगा तो वे खूब नाचेंगी। बता दें कि बिग बॉस के प्रोमो में भी सपना चौधरी हरियाणवी गानों पर सलमान खान के साथ डांस कर रहीं है। उन्होंने कहा कि वो अपना ये हुनर बिग बॉस के घर में भी दिखाएंगी। यह पूछे जाने पर कि क्या वो भी बाकि कंटेस्टेंट की तरफ दूसरों पर चिल्लाएंगी? सपना ने कहा कि नहीं वो किसी पर भी नहीं चिल्लाएंगी। बात सही हो या गलत चिल्लाना उनकी आदत में शुमार नहीं है।

सपना ने गुर्जर समाज से की खास अपील
बिग बॉस् में जाने से पहले सपना चौधरी ने फसबुक पर लाइव होकर गुर्जर समाज से खास अपील की। उन्होंने कहा, 'नमस्कार, आप सभी को पता है कि मैं सपना चौधरी एक छोटी सी हरियाणवी कलाकार हूं। सभी कलाकारों की जिम्मेवारी बनती है कि आप सभी के बीच में से निकलकर एक छोटी सी कलाकार इतने बड़े मुकाम पर गई तो मुझे जिताने के लिए पूरा-पूरा सहयोग करेंगे। आप सभी से मुझे बहुत सारी उम्मीदें हैं, क्योंकि ये मेरी अकेली की जीत नहीं होगी। आप सभी की जीत होगी। ... और एक बात मैं जरूर कहना चाहूंगी की गुर्जर समाज से मुझे बहुत सारी उम्मीदें हैं, बहुत सारी आशाएं है। जितने भी आर्टिस्ट हैं, पब्लिक है, मेरे फैंस हैं, सभी से रिक्वेस्ट है कि प्लीज वोट करें।'

बिग बॉस 10 की अफवाह हुई सच
बता दें कि बिग बॉस-10 सीजन के दौरान यह अफवाह उड़ी थी कि इसमें सपना चौधरी शामिल हो रही हैं लेकिन ऐसा हो नहीं पाया लेकिन इस बार बिग बॉस-11 में बीते साल की यगह अफवाह सच साबित हो गई। महज 12 साल की उम्र से ही संगीत की दुनिया में कदम रखने वाली सपना चौधरी, देखना होगा बिग बॉस-11 में कितना लंबा सफर तय करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications