Hariyali Teej 2021 Wishes : 'हरियाली तीज' पर अपनों को भेजें ये दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश

नई दिल्ली, 11 अगस्त। पिया की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला व्रत 'हरियाली तीज' 11 अगस्त को है।सावन के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को 'हरियाली तीज' का पर्व मनाया जाता है, जिसे कि 'सावन की तीज' या 'कजली तीज' भी कहते हैं। ये मूल रूप से राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, बिहार और हरियाणा में मनाई जाती है। राजस्थान, मध्यप्रदेश में इसे 'सिंजारा तीज' के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस दिन नवविवाहित महिलाओं के लिए मायके से सिंजारा भेजा जाता है।

महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं

महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं

इस दिन पूरे दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को शिव-पार्वती की पूजा करने और चांद को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलती हैं। इसमें सत्तू की गोलियां बनाई जाती हैं, जिसे खाकर ही व्रत खोला जाता है। कुछ कुंवारी कन्याएं भी मनचाहे पति की प्राप्ति के लिए ये व्रत रखती हैं।

अपनों को भेजें दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश

अपनों को भेजें दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश

ये सुहागिनों के लिए बड़ा त्याहोर है, जिसे आप शुभ संदेशों के जरिए और सुंदर बना सकती हैं। हम आपके लिए यहां लाएं हैं कुछ शुभकामना संदेश, जिनके जरिए आप लोगों को तीज पर्व की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

हरियाली तीज 2021 की शुभकामना एवं बधाई संदेश

हरियाली तीज की शुभकामनाएं

हरियाली तीज की शुभकामनाएं

  • भगवान शिव और देवी पार्वती आपके विवाह पर कृपा करें। हरियाली तीज की शुभकामनाएं!
  • आपको और आपकी खूबसूरत पत्नी को हरियाली तीज की बहुत बहुत बधाई!
  • हरियाली तीज के इस पावन अवसर पर आप सभी को मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं !
  • भगवान शिव और देवी पार्वती आप और आपकी पत्नी पर अपना आशीर्वाद बरसाएं।हरियाली तीज की शुभकामनाएं!
  • हरियाली तीज के पावन अवसर पर, भगवान महादेव आपको और आपकी पत्नी को सुख, शांति, अच्छा स्वास्थ्य, प्रेम, धन और समृद्धि प्रदान करें।
  • भगवान महादेव और देवी पार्वती आपके वैवाहिक जीवन को एक दूसरे के लिए प्यार और खुशी, समृद्धि से भर दें।हरियाली तीज की शुभकामनाएं!
  • हरियाली तीज के अवसर पर आपको सभी सुख और प्यार मिले।हरियाली तीज की शुभकामनाएं!

हैप्पी हरियाली तीज 2021

मैंने थामा है तेरा हाथ

मैंने थामा है तेरा हाथ

तू जहां कहीं भी जाये सनम,
हर पल हूँ मैं तेरे साथ,
उम्र भर साथ निभाने का वादा करके ही,
मैंने थामा है तेरा हाथ।
हरियाली तीज की शुभकामनाएं!
============================

तू जहां भी रहे,
सलामत रहे यही तमन्ना हमारी है,
तेरे ही नाम से गुज़ार लूँगी ज़िन्दगी,
तूने मेरी दुनिया संवारी है
हरियाली तीज की शुभकामनाएं!

==================================

मदहोश कर देती है
हरियाली तीज की बहार
गाता है ये दिल झूम कर
जब मैं झुलूं सखियों के साथ
हरियाली तीज की शुभकामनाएं!

आज हरियाली तीज का त्योहार है
==================================

हल्की-हल्की फुहार है,
ये सावन की बहार है,
संग पिया के झूलें आओ,
आज हरियाली तीज का त्योहार है !
हरियाली तीज की शुभकामनाएं...

हरियाली तीज 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+