पंज प्यारे कमेंट के लिए हरीश रावत ने मांगी माफी, कहा- प्रायश्चित के लिए करूंगा गुरुद्वारे की सफाई
पंज प्यारे कमेंट के लिए हरीश रावत ने मांगी माफी, कहा- प्रायश्चित के लिए गुरुद्वारे की करूंगा सफाई
चंडीगढ़, 1 सितंबर: पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और चार कार्यकारी अध्यक्षों को अपने पंज प्यारे कहने के लिए माफी मांग ली है। अपने बयान पर अकाली दल और कुछ सिख संगठनों की ओर से कड़ा एतराज जताए जाने के बाद बुधवार को रावत ने कहा कि उनकी मंशा किसी की भावना को ठेस पहुंचाने की नहीं थी। मेरी बात से अगर किसी को दुख पहुंचा को मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। रावत ने अपने कहे के लिए प्रायश्चित के लिए गुरुद्वारे में सफाई करने की बात भी कही है।

Recommended Video
क्या है मामला
हरीश रावत ने मंगलवार को चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और प्रदेश के चार कार्यकारी अध्यक्ष उनके 'पंज प्यारे' हैं। रावत ने अपने चंडीगढ़ आने को लेकर कमेंट किया था- पीसीसी प्रमुख, उनकी टीम और हमारे 'पंज प्यारे' के साथ चर्चा करना मेरी जिम्मेदारी थी। इसलिए मैंने बात की।
रावत के इस बयान के मीडिया में आते ही इस पर हंगामा हो गया। उनके बयान पर शिरोमणि अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा ने आपत्ति जताई और कहा, पंजाब सरकार हरीश रावत के खिलाफ पीसीसी प्रमुख और उनकी टीम को पंज प्यारे कहकर सिख भावनाओं को आहत करने के लिए मामला दर्ज करे।
रावत ने मांगी माफी
कई दूसरे लोगों ने भी इसको लेकर सख्त टिप्पणी की। जिसके बाद बुधवार को रावत का बयान आया है। रावत ने आज कहा, मुझसे कल अपने माननीय अध्यक्ष व चार कार्यकारी अध्यक्षों के लिए पंज प्यारे शब्द का उपयोग करने की गलती हुई है। मैं इतिहास का विद्यार्थी हूं और पंज प्यारों की किसी और से तुलना नहीं की जा सकती है। मैं लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए क्षमा प्रार्थी हूं। मैं अपने राज्य उत्तराखंड में गुरु के घर में झाड़ू लगाकर अपनी इस गलती का प्रायश्चित करूंगा। रावत ने ये भी कहा कि उनकी मंशा कभी गलत नहीं थी। मैंने उस शब्द (पंज प्यारे) को एक सम्मानित व्यक्ति के संदर्भ के रूप में इस्तेमाल किया था लेकिन फिर भी मैं इसके लिए माफी मांगता हूं और अपने शब्दों को वापस लेता हूं।
कोरोना वायरस: भारत में अभी तक C.1.2 वेरिएंट का कोई मामला नहीं












Click it and Unblock the Notifications