भाजपा विधायक ने बेटी की शादी के कार्ड पर लगाया उत्तराखंड सरकार का लोगो

हरिद्वार। उत्तराखंड से भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने अपनी बेटी की शादी के कार्ड पर राज्य सरकार का ही लोगो लगा दिया है। उत्तराखंड सरकार का लोगो लगी शादी के कार्ड की तस्वीरें सोशल मीडिया में आईं तो इस पर लोगों का ध्यान गया और इस पर विवाद हुआ। इस पर विवाद के बाद राठौर ने कहा है कि मैं सरकार का हिस्सा हूं, इसलिए कार्ड पर राज्य सरकार का लोगो लगाया है, ये कोई जुर्म नहीं है और इस पर विवाद समझ से परे है। सुरेश राठौर हरिद्वार की ज्वालापुर विधानसभा सीट से विधायक हैं।

 मैं गरीब लड़की की शादी करा रहा, वो नहीं दिख रहा

मैं गरीब लड़की की शादी करा रहा, वो नहीं दिख रहा

उत्तराखंड सरकार का लोगो कार्ड पर लगाने को लेकर आलोचनाओं पर सुरेश राठौर ने कहा कि मैं एक गरीब बच्ची की शादी करा रहा हूं। गरीब बच्ची को अपनी बेटी मानकर मैं ये शादी करा रहा हूं लेकिन वो किसी को नहीं दिख रहा बल्कि इसकी जगह इसको लेकर हंगामा किया जा रहा है कि कार्ड पर राज्य सरकार को लोगो क्यों है। ये समझ में नहीं आ रहा कि क्या मैंने कोई गुनाह कर दिया है।

 10 जनवरी को है शादी

10 जनवरी को है शादी

ज्वालापुर से विधायक सुरेश राठौर की बेटी मोनिका की शादी 10 जनवरी को है। भाजपा विधायक ने इसके लिए शादी के कार्ड छपवाए हैं, जिस पर राज्य सरकार का लोगो भी छपा हुआ है। कार्ड में एक तरफ ऊपरी हिस्से में राज्य सरकार का लोगो बना है, जिसके नीचे उत्तराखंड सरकार लिखा है। जबकि, दूसरे किनारे पर बेटी और उसके होने वाले पति का नाम लिखा है।

सोशल मीडिया पर विधायर पर तंज

सोशल मीडिया पर विधायर पर तंज

मंगलवार को ये कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बेटी की शादी के कार्ड पर सरकार का लोगो लगाने को लेकर लोगों ने विधायक पर काफी तंज कसे। यूजर्स ने कहा कि क्या ये कोई सरकारी कार्यक्रम है, जो इसमें सरकार का लोगो लगा है। आखिर विधायक बेटी की शादी में राज्य सरकार का लोगो कैसे लगा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+