श्रीजना ने बेहतर अंक लेकर मानो दर्द को दी मात
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) श्रीजना मिश्र लगातार घुटने की दर्द से जुझती रहीं। तकलीफ ने उन्हें पिछले साल लगातार परेशान किया। इसके बावजूद उसने कमाल किया। उसने 12वीं की परीक्षा में शानदार सफलता दर्ज की। राजधानी के एक नामवर स्कूल की स्टुडेंट श्रीजना ने सोमवार को घोषित 12 वीं कक्षा के बोर्ड के इम्तिहान में 94.6 पर्सेट अंक लेकर अपनी तकलीफ को मानो शिकस्त दे दी।
तकलीफों से हारने वाली नहीं
राजधानी के वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ मिश्र की सुपुत्री श्रीजना ने समाज-शास्त्र में 100 में से 95 अंक लेकर दिखा दिया कि वह तकलीफों से हारने वाली नहीं है।
कमाल का रिजल्ट
कभी पायनियर अखबार के चीफ रिपोर्टर सिद्धार्थ मिश्र ने बताया कि हालांकि उनकी पुत्री को चलने में भी बहुत तकलीफ रहती थी, इसके बावजूद उसने कमाल का रिजल्ट दिया। हम उसकी सफलता पर नाज करते हैं।
मुसलमानों का उम्दा प्रदर्शन
इस बीच, राजधानी के मुसलमानों के मशहूर एंग्लो एराबिक स्कूल में 91 फीसदी छात्रों ने 12 वीं की परीक्षा में कामयाबी हासिल की। इसे दिल्ली के मुसलमानों का सबसे तारीखी स्कूल माना जाता है।
एंग्लो एराबिक स्कूल के टीचर एम. अहमद ने बताया कि बीते सालों के विपरीत इस बार उनके स्कूल के छात्रों ने ट्रेंड बदला। पहले तो इस स्कूल में पास होने वाले से कहीं अधिक फेल होने वाले छात्र रहते थे।
इसी तरह से अल्पसंख्यों के एक और स्कूल क्रेसंट और फतेहपुरी मुस्लिम स्कूल में भी नतीजे 90 फीसद आए। बता दें कि सोमवार को सीबीएसई की 12 वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए गए।













Click it and Unblock the Notifications