कांग्रेस को सोशल मीडिया का पाठ पढ़ाएंगे हार्दिक पटेल

नई दिल्ली। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल आज कांग्रेस को सोशल मीडिया के बारे में गाइड करने के लिए मुंबई गए हैं। कांग्रेस की ओर से एक छोटा सा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें हार्दिक पटेल हिस्सा लेंगे। पहली बार पटेल कांग्रेस को ऐसी किसी बैठक में शामिल होंगे और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। कांग्रेस का कार्यक्रम बांद्रा स्थित एक ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया।

कांग्रेस को सोशल मीडिया का पाठ पढ़ाएंगे हार्दिक पटेल

कांग्रेस मुंबई के अध्यक्ष संजय निरुपम ने कहा कि 'आज की आधुनिक दुनिया में सोशल मीडिया संचार का बहुत प्रभावी माध्यम माना जाता है। लोग अपने विचार व्यक्त करने के लिए ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सएप पर जाते हैं। यहां तक कि एक आम आदमी सोशल मीडिया का उपयोग कर सकता है। वो (हार्दिक) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करने से जुड़ी जानकारियों पर हमारी सोशल मीडिया टीम को निर्देशित करेंगे।

मुंबई कांग्रेस के ही मनमोहन पाहू ने कहा उनकी टीम का गुजरात में एक अच्छा नेटवर्क है और उन्होंने वहां अच्छा काम किया है। मुंबई कांग्रेस के सोशल मीडिया टीम के प्रमुख सुज़ेबेन शाह ने कहा कि उनकी टीम को आशा है कि वो हार्दिक से कुछ सीखे। उन्होंने कहा कि हमारे पास एक मजबूत सोशल मीडिया टीम है जो बूथ स्तर पर शहर के हर जगह सक्रिय है। वर्ग के माध्यम से, हम इस टीम को मजबूत करने और ट्विटर, फेसबुक और व्हाट्सएप प्लेटफार्मों में उन्हें और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+