हार्दिक पटेल का पीएम मोदी पर तंज, क्या आधार से लिंक कराने के लिए बनाई थी सरकार
पाटीदार आरक्षण आंदोलन के बाद राजनीति में आए हार्दिक ने ट्वीट कर केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर कई सवाल उठाए हैं
नई दिल्ली। गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने केंद्र की मोदी सरकार से पूछा है कि क्या 'क्या यह सरकार केवल मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करवाने के लिए ही बनाई गई थी?' हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर कहा है कि 'कोई घोटालेबाज जेल गया नहीं, किसी के पास काला धन मिला नहीं! गंगा साफ हुई नहीं! राम मंदिर बना नहीं! धारा 370 हटी नहीं! सीमा पर शहादतें घटीं नहीं! तो क्या हम लोगों ने ये सरकार सिर्फ मोबाइल नम्बर को आधारकार्ड से लिंक कराने के लिए बनाई थी क्या?'

हार्दिक ने ट्वीट कर केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर कई सवाल उठाए हैं
पाटीदार आरक्षण आंदोलन के बाद राजनीति में आए हार्दिक ने ट्वीट कर केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर कई सवाल उठाए हैं। इस ट्वीट में हार्दिक ने उन सभी बड़े मुद्दे का जिक्र किया है जो कि लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने प्रमुखता से उठाई थीं। गंगा सफाई अभियान हो या धारा 370 सभी पर बीजेपी ने कांग्रेस को जमकर घेरा था।

सरकार द्वारा किए गए वादे गिनाते हुए सवाल किया है
हार्दिक ने ट्वीट के जरिए सरकार द्वारा किए गए वादे गिनाते हुए सवाल किया है। हार्दिक ने पूछा है कि जब वादे पूरे नहीं किए गए, तो सरकार क्यों बनी थी। बता दें कि कुछ दिन पहले ही रांची की जेल में बंद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर आम बजट में किए गए वादों पर केंद्र को घेरा था।

पहले भी उठाए थे सवाल
पिछले साल नवंबर में भी हार्दिक पटेल ने राशन कार्ड, बैंक आकाउंट और मोबाइल नंबरों को आधार कार्ड से जोड़ने के मोदी सरकार के फैसले पर जमकर तंज कसा था। ट्विटर पर हार्दिक ने लिखा था कि, 'मैं सोच रहा हूं कि आधार कार्ड को स्विस बैंक के खातों से कब जोड़ा जाएगा?'। आपको बता दे कि हार्दिक ने यह ट्वीट ब्लैक मनी को लेकर बड़ा खुलासा होने से कुछ घंटे पहले किया था्।












Click it and Unblock the Notifications