हार्दिक पटेल बोले- गुजरात चुनाव से पहले राहुल गांधी से हुई होती मुलाकात तो भाजपा जीतती 79 सीटें

नई दिल्लीः गुजरात विधानसभा चुनाव की हार को हार्दिक पटेल पचा नहीं पा रहे हैं। वो कई बार हार के कारणों के बारे में कई मंचों से कह चुके हैं। हाल ही में उन्होंने गुजरात चुनाव के बारे में कहा है कि अगर गुजरात चुनाव से पहले राहुल गांधी से मुलाकात हुई होती तो भारतीय जनता पार्टी की 99 नहीं 79 सीटें आती। हार्दिक ने कहा कि गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात नहीं करना एक भूल थी।

Hardik Patel says My meet with Rahul would have prevented BJP's Gujarat win

हार्दिक ने कहा कि अगर उनकी मुलाकात हुई होती तो भारतीय जनता पार्टी गुजरात में सत्ता में नहीं आ पाती। पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता 24 वर्षीय हार्दिक पटेल ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि यदि वो राहुल गांधी से मुलाकात कर लेते तो विपक्षी पार्टी( कांग्रेस) को पूर्ण बहुमत मिलता।

एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा- '' मैंने पहले भी कहा है और अब भी कह रहा हूं। मैं राहुल गांधी से नहीं मिला। यदि मैं ममता बनर्जी, नीतीश कुमार और उद्धव ठाकरे से खुलेआम मिल सकता हूं तो राहुल गांधी से मिलने मे कोई दिक्कत नहीं थी।

बता दें, साल 2017 दिसंबर महीने में गुजरात में हुए चुनाव में 182 सदस्यीय विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने 99 सीटें जीती थी। कांग्रेस ने अपनी सीटें जरुर बढ़ाई लेकिन वो भाजपा को सत्ता की गद्दी से नहीं हटा सके। चुनावों के कई हफ्तों की खींचतान के बीच हार्दिक पटेल ने नवंबर के अंत में घोषणा की थी कि उनकी पाटीदार अनामत आंदोलन समिति गुजरात चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करेगी।

यह भी पढ़ें- हार्दिक पटेल ने कहा: गुजरात में गिर जाएगी भाजपा की सरकार, 15 विधायक साथ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+