गुजरात में बीजेपी को फेल करने का प्लान, कांग्रेस ने इनसे मिलाया हाथ

गुजरात में पाटीदार वोट करीब 16 से 17 फीसदी है अगर कांग्रेस को ये वोट मिल जाए तो गुजरात में कांग्रेस की किस्मत खुल जाएगी।

नई दिल्ली। कांग्रेस पीएम मोदी का विजयरथ उनके राज्य में ही रोकने का प्लान बना रही है। गुजरात में इस साल के अंत में चुनाव होने है कांग्रेस ने तैयारी अभी से शुरु कर दी है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कांग्रेस गुजरात पाटीदार का चेहरा रहे हार्दिक पटेल से हाथ मिला सकती है। कांग्रेस ने हार्दिक पटेल के पाटीदार आंदोलन का समर्थन करने का फैसला किया है। इसके साथ ही ये कयास लगाए जा रहे है कि हार्दिक पटेल इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे। गुजरात में पाटीदार अब खुलकर कांग्रेस के साथ खड़े भी दिख रहे हैं।

गुजरात में बीजेपी को फेल करने का प्लान, कांगेस ने इनसे मिलाया हाथ

इससे पहले शिवसेना ने हार्दिक पटेल को गुजरात चुनाव में अपनी पार्टी का चेहरा बनाने का एलान किया था। पाटीदार अनामत आंदोलन समिति की तीन सदस्यीय कोर टीम और गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी की मुलाकात शुक्रवार को हुई है। जिस में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। खबरों के मुताबिक कांग्रेस पाटीदारो को 20 फीसदी आरक्षण देने की बात कह रही है।

आपको बता दें कि गुजरात में पाटीदार वोट करीब 16 से 17 फीसदी है अगर कांग्रेस को ये वोट मिल जाए तो गुजरात में कांग्रेस की किस्मत खुल जाएगी। पाटीदारों की दबाव की वजह से ही बीजेपी को अपना सीएम बदलना पड़ा था। इस साल के अंत में होने वाले गुजरात चुनाव में पाटीदारों की भूमिका अहम है। अगर पाटीदार कांग्रेस के साथ चले जाते है तो बीजेपी की परेशानी बढ़ेगी।{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+