इजराइल-हमास युद्ध के चलते बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? भारत सरकार ने दिया ये जवाब

इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष के बीच कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव को लेकर अटकलें लगने लगी हैं। कुछ लोगों का मानना है कि इस युद्ध के बाद कच्चे तेल के दाम बढ़ेंगे जिसके चलते भारत में भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ जाएंगे। हालांकि, अब इस मामले पर खुद केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री, हरदीप सिंह पुरी ने जवाब दिया है।

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अगर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो इसका बहुत मजबूत और प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हमलोग वैश्विक बाजार की सभी चीजों को ध्यान में रखेंगे और यदि आपूर्ति लाइनें बाधित नहीं होती हैं, तो उम्मीद है, हम हर चीज से निपटने में सक्षम होंगे।

Hardeep Singh Puri News

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अभी इन विषयों पर अटकलें लगाना सही नहीं है। हम इसे वास्तविक समय के आधार पर देख रहे हैं और मुझे विश्वास है कि भारत उपलब्धता और अन्य कारकों दोनों पर इस पर ध्यान देगा।

इजराइल-हमास युद्ध में हजारों लोगों की मौत
इजरायली डिफेंस फोर्स ने लेटेस्ट ऑपरेशनल अपडेट में कहा है, कि हमास के हमले में इजराइल में 1200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। पहले मौत का आंकड़ा 900 का था, जिसमें और इजाफा हुआ है। आईडीएफ ने मंगलवार रात 10:00 बजे (1900 जीएमटी) एक पोस्ट में कहा, कि 2,800 से ज्यादा इजरायली घायल हुए हैं और हमास के 2,294 ठिकानों पर हमला किया गया है, जबकि गाजा अधिकारियों ने कम से कम 900 फिलिस्तिनियों के मारे जाने की सूचना दी है।

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है, कि गाजा पट्टी में 260,000 से ज्यादा लोगों को अपने घरों से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा है, क्योंकि हवा, जमीन और समुद्र से फिलिस्तीनी इलाके पर भारी इजरायली बमबारी जारी है। संयुक्त राष्ट्र की मानवीय एजेंसी ओसीएचए ने मंगलवार को एक अपडेट में कहा, "माना जाता है कि गाजा में 263,934 से अधिक लोग अपने घर छोड़कर भाग गए हैं।" उन्होंने चेतावनी दी कि "यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+