'गंदी राजनीति के जरिए विवाद की कोशिश', मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार पर अब हरदीप सिंह पुरी ने दिखाया आईना

कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का दाह संस्कार (Manmohan Singh funeral) राजघाट के बजाय दिल्ली के निगमबोध घाट पर आयोजित करने के लिए सरकार पर हमला किया है और दो बार के प्रधान मंत्री की विरासत का अनादर करने का आरोप लगाया। केंद्र और बीजेपी पर आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने कहा, "कोई विवाद नहीं है, लेकिन विवाद पैदा किया जा रहा है, कांग्रेस गंदी राजनीति कर रही है।"

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पुरी ने उन दावों को भी जिक्र किया जिसमें पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम संस्कार के दौरान भाजपा पर प्रोटोकॉल की अनदेखी का आरोप लगाया गया था। मंत्री पुरी ने कहा कि अंतिम संस्कार के लिए विशिष्ट व्यवस्था का अनुरोध करने वाला कांग्रेस का पत्र काफी देर से आया था।

Hardeep Puri rebuts Congress

बता दें कि कांग्रेस नेताओं ने सिंह का दाह संस्कार राजघाट के बजाय दिल्ली के निगमबोध घाट पर आयोजित करने के लिए सरकार पर हमला किया है और दो बार के प्रधान मंत्री की विरासत का अनादर करने का आरोप लगाया।

ऐसे में केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक पत्र लिखा, और गृह मंत्रालय ने उनके अनुरोध पर सहमति व्यक्त करते हुए एक संचार जारी किया। यह पत्र सिंह के निधन के अगले दिन आधी रात के ठीक तीन मिनट बाद हमारे पास पहुंचा। राजघाट के आसपास का क्षेत्र समतल है और जल-जमाव की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान में भारी बारिश की आशंका जताई गई। केंद्रीय मंत्रालय ने तमाम बाधाओं के बावजूद समय पर अपना काम किया, कांग्रेस से पूछें कि क्या कम समय में ऐसी परिस्थितियों में संरचनाएं खड़ी करना संभव था।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+