Happy Teachers Day 2018: राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिक्षकों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। आज पूरा देश अपने दूसरे राष्ट्रपति रहे सर्वपल्ली राधाकृष्णन का, जन्मदिवस 'शिक्षक दिवस', के रूप में मना रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस मौके पर देश के सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं।

Happy Teachers Day 2018: President Ram Nath Kovind greets teachers

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने Tweet करके कहा कि शिक्षक दिवस पर, मैं डॉ. एस. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और हमारे देश के सभी शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

राधाकृष्णन हमारे देश के दूसरे राष्ट्रपति थे

आपको बता दें कि भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन (5 सितंबर) भारत में 'शिक्षक दिवस' के रूप में मनाया जाता है। सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दक्षिण भारत के तिरुत्तनि स्थान में हुआ था जो चेन्नई से 64 किमी उत्तर-पूर्व में है। राधाकृष्णन हमारे देश के दूसरे राष्ट्रपति थे। राजनीति में आने से पहले उन्होंने अपने जीवन के 40 साल अध्यापन को दिये थे। सर्वपल्ली राधाकृष्णन का मानना था कि बिना शिक्षा के इंसान कभी भी मंजिल तक नहीं पहुंच सकता है इसलिए इंसान के जीवन में एक शिक्षक होना बहुत जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+