शिक्षक दिवस: गूगल ने बनाया डूडल, PM मोदी ने किया डॉ. राधाकृष्णन को याद
नई दिल्ली। आज पूरा देश शिक्षक दिवस सेलिब्रेट कर रहा है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी पूरे राष्ट्र को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए ट्विटर पर डॉ. एस राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि दी है।
तो वहीं सर्च ईंजन गूगूल ने भी इस खास दिन को एक बेहतरीन डूडल बनाकर सेलिब्रेट किया है। गूगल के डूडल देखकर आपको भी आपका स्कूल जरूर याद आ जाएगा। इस रोचक कृति में एक हाथ में स्टिक और एक हाथ में किताब लिए बोर्ड पर पढ़ाते टीचर और क्लास के बच्चे दिखाई दे रहे हैं।
डॉ. राधाकृष्णन ने अपने जीवन के 40 साल शिक्षा को दिए
Recommended Video

मालूम हो कि देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन ने अपने जीवन के 40 साल बतौर शिक्षक, शिक्षा को दिए थे, इसलिए उनका जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
आज के दिन देशभर के सभी स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बच्चें टीचर्स को गिफ्ट और फूल देकर सम्मानित करेंगे। उनकी मेहनत, लगन और प्रेम के लिए अपना सम्मान का भाव प्रदर्शित करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications