Happy Propose Day: मॉल में ले जाकर किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, नहीं मालूम था ऐसा होगा अंजाम
वैलेंटाइन वीक का आज दूसरा दिन है। आज प्रपोज डे मनाया जाता है यानि जिन्हें आप प्यार करते हैं, उन्हें जाकर अपने दिल की बात कह डालें। प्रपोज करने से पहले इस ये कंफर्म जरूर कर लें कि सामने वाला भी आपके लिए कुछ ऐसी ही फीलिंग रखता हो नहीं तो आपका हाल भी कुछ ऐसा हो जाएगा।

नई दिल्ली। वैलेंटाइन वीक का आज दूसरा दिन है। आज प्रपोज डे मनाया जाता है यानि जिन्हें आप प्यार करते हैं, उन्हें जाकर अपने दिल की बात कह डालें। हो सकता है कि आज के दिन इजहार करने से आपको आपका प्यार मिल जाए। प्रपोज करने से पहले इस ये कंफर्म जरूर कर लें कि सामने वाला भी आपके लिए कुछ ऐसी ही फीलिंग रखता हो नहीं तो आपका हाल भी कुछ इस शख्स जैसा हो जाएगा। इस लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए एक शानदार तरीका खोजा लेकिन जो अंत में हुआ, वो किसी ने नहीं सोचा था।

जहां पहली बार मिले, वहीं किया प्रपोज
एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए मॉल लेकर गया। वहां उसने प्रपोजल के लिए पूरी इंतजाम कर रखे थे। गिटार बजाने वाले, माइक और ऑडियंस, पूरा स्टेज सेट था। लड़के ने माइक पर बोलना शुरू किया कि यही वो जगह है जहां वो दोनों पहली बार मिले थे। लड़का उसे बताता है कि वो उसके लिए कितनी स्पेशल है और वो अपनी पूरी जिदंगी उसके साथ बिताना चाहेगा।

ऐसा अंजाम किसी ने नहीं सोचा था
इसके बाद लड़का प्रपोज करने के लिए घुटनों के बल बैठने लगता है तो लड़की उसे रोकती है। लड़का फिर भी नहीं मानता और बैठकर बोलने ही जा रहा होता है कि कुछ ऐसा होता है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। लड़की पीछे वायलेन बजा रहे एक शख्स का इंस्ट्रूमेंट लेती है और लड़के के सिर पर मार कर चली जाती है। लड़का वहीं गिर जाता है। लड़का लड़की का व्यवहार देख शॉक रह जाता है। वहां खड़े लोग भी ये प्रपोजल देख कर दंग रह जाते हैं।
देखिए ये वायरल वीडियो
ये वीडियो साल 2013 के दुबई के शॉपिंग मॉल का है। प्रपोज डे के नजदीक आते ही ये वीडियो एक बार फिर वायरल हो गया है। आप भी देखिये और कुछ सीखिए।












Click it and Unblock the Notifications