नए साल के पहले दिन अचानक तेजस्‍वी के घर पहुंचे तेज प्रताप, दौड़ी-दौड़ी आईं मां राबड़ी देवी

पटना। नए साल 2019 का पहला दिन लालू प्रसाद यादव के परिवार के लिए खुशियां लेकर आया। नवंबर 2018 में पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय से तलाक के लिए पटना सिविल कोर्ट में अर्जी दाखिल करने के बाद से घर नहीं लौटने वाले तेज प्रताप मंगलवार को 5 देशरत्‍न मार्ग स्थित आवास पर छोटे भाई छोटे भाई तेजस्‍वी यादव से मिलने के लिए पहुंचे। तेज प्रताप के यहां आने की खबर मिलते ही मां राबड़ी देवी भी वहां-वहां दौड़ी आ गईं। बेटे से मुलाकात के बाद राबड़ी देवी बेहद भावुक नजर आईं। हालांकि, वह बहू ऐश्‍वर्या से जुड़े सवालों को टालती नजर आईं, लेकिन इतना जरूर कहा- मां तो मां होती है, मां सभी बाल-बच्‍चों के साथ है।

लाक अर्जी पर बोले तेज प्रताप, दोनों के बीच अब कोई रिश्‍ता नहीं

लाक अर्जी पर बोले तेज प्रताप, दोनों के बीच अब कोई रिश्‍ता नहीं

मां से मिलने के बाद तेज प्रताप यादव भी भावुक नजर आए। उन्‍होंने कहा कि मां राबड़ी देवी उनके साथ हैं, मां उनकी हर जिद पूरी की है। छोटे भाई तेजस्‍वी के साथ विवाद पर तेज प्रताप ने कहा कि भाई उनका कोई मतभेद नहीं है। उन्‍होंने कहा- मैं आज ही तेजस्‍वी को मुख्‍यमंत्री घोषित करता हूं। हालांकि, ऐश्‍वर्या के सवाल पर तेज प्रताप के तेवर अब भी नहीं बदले हैं। तलाक अर्जी के बारे में पूछे जाने पर तेज प्रताप ने कहा कि दोनों के बीच अब कोई रिश्‍ता नहीं है और वह 8 जनवरी 2019 को सुनवाई के दौरान अदालत में बात रख देंगे।

तेजस्‍वी के घर ही क्‍यों गए तेज प्रताप, मां राबड़ी के आवास पर क्‍यों नहीं गए

तेजस्‍वी के घर ही क्‍यों गए तेज प्रताप, मां राबड़ी के आवास पर क्‍यों नहीं गए

कुछ समय पहले खबर आई थी कि तेज प्रताप की पत्‍नी ऐश्‍वर्या अब भी राबड़ी देवी के आवास पर ही रह रही हैं। तेज प्रताप ने मां के सामने शर्त रखी थी कि जब तक वह तलाक मामले पर उनका साथ नहीं देंगी, तब तक वह घर नहीं आएंगे। संभव है कि ऐश्‍वर्या अब भी राबड़ी देवी के साथ ही हैं, इसी वजह से तेज प्रताप छोटे भाई घर नए साल की बधाई देने के लिए आए। तेज प्रताप यादव तलाक अर्जी देने के बाद से मां राबड़ी देवी के आवास पर नहीं गए हैं।

मां राबड़ी देवी ने खूब समझाया पर नहीं माने तेज प्रताप

मां राबड़ी देवी ने खूब समझाया पर नहीं माने तेज प्रताप

इससे पहले पटना में एक शादी समारोह के दौरान तेज प्रताप यादव और मां राबड़ी देवी के बीच मुलाकात हुई थी। उस दौरान भी राबड़ी देवी काफी देर तक तेज प्रताप का हाथ पकड़कर उनके पास बैठी रही थीं। सूत्रों का कहना है कि नए साल पर हुई बातचीत के दौरान भी राबड़ी देवी ने तेज प्रताप को काफी समझाया। हालांकि, तेज प्रताप ने स्‍पष्‍ट किया है कि वह घर लौटने नहीं जा रहे हैं। अब बड़ा सवाल यही है कि क्‍या इस मुलाकात के बाद तलाक अर्जी पर तेज प्रताप का दिल पिघलेगा या नहीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+