Mother's Day 2024 Wishes: 'ममता की मंदिर की है...','मदर्स डे' पर भेजें ये प्यार भरे संदेश
Mother's Day 2024 wishes: कहते हैं ईश्वर हर जगह नहीं पहुंच सकता है इसलिए उसने मां को बनाया। शक्ति, प्रेम और विश्वास का दूसरा नाम मां ही है, मां का कर्ज तो खुद भगवान भी नहीं उतार पाते हैं तो हम और आप तो इंसान हैं।
मां का प्यार निस्वार्थ होता है। हर साल मई महीने के दूसरे दूसरे रविवार को मदर्स डे (Mother's Day) मनाया जाता है।मां का प्रेम अनमोल होता है, उसे शब्दों में बांधा नहीं जा सकता है।

मां दिन-रात अपने बच्चों की खुशी और सलामती के लिए ऊपर वाले से दुआ मांगती है लेकिन बदले में कोई अपेक्षा नहीं करती है लेकिन 'मदर्स डे' पर आप उन्हें अपनी भावनाओं से रूबरू करा सकते हैं और उन्हें दिल छू लेने वाले संदेश भेजकर उनका और अपना दिन यादगार मना सकते हैं।
इसलिए हम यहां पर लाए हैं कुछ दिल छू लेने वाले प्रेम भरे संदेश जिन्हें आप अपनी मम्मी को भेजकर आज का दिन स्पेशल बना सकते हैं...
'मदर्स डे' संदेश (Mother's Day Messages)
- तू कितनी अच्छी है, प्यारी-प्यारी है, मां, हैप्पी मदर्स डे, मेरी प्यारी मां।
- ममता के मंदिर की है, तू सबसे प्यारी मूरत.... हैप्पी मदर्स डे, मेरी जान से प्यारी मां।
- तुम बिन ना ईद, तुम बिना ना होली, हैप्पी मदर्स डे मेरी मां, हमेशा मुझे सपोर्ट करने के लिए तहे दिल से शुक्रिया।
- तुम मेरी शक्ति ,तू ही मेरी मुस्कान, मुझे पता है,मैं हू तेरी जान, हैप्पी मदर्स डे।
- तुम हो तो सब है, तुम नहीं तो कुछ भी नहीं, हैप्पी मदर्स डे।
- मां से बढ़कर ना था कोई और ना ही होगा कोई, हैप्पी मदर्स डे।
- मेरे पास मां है......हैप्पी मदर्स डे।
- मां बिना अस्तित्व नहीं, मां बिना जीवन नहीं,. , हैप्पी मदर्स डे।
- दुनिया की बेस्ट माम को हैप्पी मदर्स डे, आप हमेशा खुश रहें, यही प्रार्थना है।
- मां हैं तो दुनिया में हर चीज से लड़ जाएंगे, हैप्पी मदर्स डे।
- जीत जाएंगे हम, तू अगर संग है, हैप्पी मदर्स डे।
- मां, आपका प्यार वह मार्गदर्शक प्रकाश है जिसने मुझे हर अंधेरे क्षण से बाहर निकाला है। मातृ दिवस की शुभकामनाएं!"
'मदर्स डे' से जुड़ी कुछ खास बातें ( Mother's Day 2024)
- मातृत्व दिवस का प्रारंभ वेस्ट वर्जिनिया में एना जार्विस ने की थी।
- तब इसे 'होलमार्क होलीडे' कहते थे।
- हालांकि ऐसे प्रमाण मिलते हैं कि मातृ पूजा का रिवाज़ पुराने ग्रीस से शुरू हुआ था।
- लेकिन ग्रीस में तब ये पर्व 18 मार्च को मनाया जाता था।
- मई के दूसरे संडे को मदर्स जे बनाने की परंपरा यूरोप में शुरू हुई थी।
- लेकिन तब वहां ये 'मदरिंग सन्डे'कहलाता था, जो कि बाद में जाकर मदर्स डे बन गया।












Click it and Unblock the Notifications