Makar Sankranti 2023 Wishes: 'गुड़ की मिठाई से महके आपका जीवन', मकर संक्रांति पर इन संदेशों के जरिए दें बधाई
Happy Makar Sankranti 2023 Wishes in Hindi (मकर संक्रांति की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं): 2023 का पहला त्यौहार, मकर संक्रांति बस आने ही वाला है, और पूरा देश इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा है और इसकी तैयारी कर रहा है।

Happy Makar Sankranti 2023 Wishes: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का बहुत अधिक महत्व होता है। इस बार मकर संक्रांति की तारीख को लेकर असमंज की स्थिति है। कैलेंडर की माने तो मकर संक्रांति इस साल 14 जनवरी को मनाया जाएगा, लेकिन सूर्य उदयातिथि की 15 जनवरी को हो रही है, इसलिए मकर संक्रांति 15 जनवरी को भी मनाया जा सकता है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। हिंदू धर्म के मुताबिक इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर गंगा स्नान कर दान पुण्य की जाती है। इस दिन लोग दही-चुरा, गुड़ और तिल के लड्डू खाते हैं। दिन में इस दिन पतंग उड़ाने की भी परंपरा है। रात में इस दिन खिचड़ी खाई जाती है। इस दिन लोग अपनों को बधाई देते हैं। आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवारों को नीचे दिए गए शुभकामना संदेश के जरिए बधाई दे सकते हैं।
- ''गुड़ की मिठाई से महके आपका जीवन,
खुशियां और कमियाबी के साजा हो आपका हर दिन,
मकर संक्रांति के पर्व की आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।''
-''हम सभी लोगों को मिले सन्मति,
क्योंकि आज है मकर संक्रांति,
चलो मित्रों उठ गया है दिनकर,
चलो अब उड़ाये पतंग मिलकर
आपको मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।''
-''जब सूर्य भगवान मकर राशि में प्रवेश करते हैं,
तो बहुत लोगो के दुख-दर्द पीड़ा मिटा देते हैं,
आप सभी को शुभ मकर संक्रांति ढेर सारी शुभकामनाएं।''

-''तन्हां सा कोमल दिल मजबूर ना होता,
और हम सभी मकर संक्रांति के दिन लड्डू
लेकर आपके घर आते,
अगर आपका घर हमारे घर से दूर ना होता
मकर संक्रांति की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।''
-'' भगवान सूर्य देव आपको, यश वैभव एवं सुख समृद्धि प्रदान करें,
आप सभी को हमारी तरफ से शुभ मकर संक्रांति''
-''पतंगों सी रंगीन जिंदगी हो आपकी,
गुड़ की मिठास सी हर खुशी हो आपकी।
छूते रहें पतंगों की तरह आकाश की ऊंचाइयां,
मकर संक्रांति की आपको हार्दिक बधाइयां...।''
-खुशियों की आस,गुड़ की मिठास,
हर गम से दूर, अपनों के पास,
रंगीन पतंगों से आसमान सजाएंगे,
एक दूसरे के साथ मकर संक्रांति मनाएंगे।''












Click it and Unblock the Notifications