PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई, कहा- कामना है, प्रकाश पर्व सुख, संपन्नता और सौभाग्य लाए

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई, कहा- कामना है, प्रकाश पर्व सुख, संपन्नता और सौभाग्य लाए

नई दिल्ली, 04 नवंबर: देशभर में आज दिवाली के त्यौहार की धूम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (04 नवंबर) को रोशनी के त्यौहार दीपावली के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी। सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी ने आशा व्यक्त की कि यह शुभ अवसर देशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए। पीएम नरेंद्र मोदी ने हिंदी में ट्वीट करते हुए लिखा, ''दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए। आप सभी को दिवाली की बहुत-बहुत बधाई।''

Recommended Video

    Dipawali 2021: PM Modi, Rahul Gandhi समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
    Narendra Modi

    2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से पीएम नरेंद्र मोदी हर साल दिवाली पर सुरक्षा चौकियों पर तैनात सशस्त्र बलों के कर्मियों के साथ दिवाली मनाने जाते हैं। पीएम मोदी गुरुवार को इस दिवाली पर भी वार्षिक परंपरा को जारी रखते हुए भारतीय सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे।

    पीएम मोदी आज दिवाली के दिन जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगे नौशेरा सेक्टर का दौरा करेंगे और वहां के जवानों के साख दिवाली मनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आखिरी बार 2019 में भी दिवाली मनाने कश्मीर पहुंचे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+