Happy Bithday Nita Ambani: बचपन में ये बनना चाहती थीं नीता, काम के स्ट्रेस को ऐसे करती हैं दूर

नीता अंबानी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की पत्नी होने के अलावा भी उनकी एक पहचान है। नीता रिलायंस में बड़े-बड़े फैसले भलें न लेती हों लेकिन रिलायंस फाउंडेशन के जरिये उन्होंने शिक्षा और स्वास्थय क्षेत्र में काफी काम किया है।

मुंबई। नीता अंबानी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की पत्नी होने के अलावा भी उनकी एक पहचान है। नीता रिलायंस में बड़े-बड़े फैसले भलें न लेती हों लेकिन रिलायंस फाउंडेशन के जरिये उन्होंने शिक्षा और स्वास्थय क्षेत्र में काफी काम किया है। आज नीता अंबानी अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं।

Happy Bithday Nita Ambani

क्लासिकल डांसर बनना चाहती थीं नीता

क्लासिकल डांसर बनना चाहती थीं नीता

नीता अंबनी का बचपन से एक ही ख्वाब था और वो था, क्लासिकल डांसर बनना। काफी कम लोग ये जानते हैं कि नीता ट्रेन्ड क्लासिकल डांसर हैं। कम उम्र में शादी के कारण भले वो अपना ये ख्वाब पूरा न कर पाईं हों लेकिन इससे उनका लगाव अभी भी नहीं छूटा है।

डांस से करती हैं स्ट्रेस को कम

डांस से करती हैं स्ट्रेस को कम

आज भी अगर नीता कोई काम शिद्दत से करती हैं तो वो है डांस। उनका कहना है कि डांस उनके लिए एक मेडीटेशन के लिए है। रिलायंस फाउंडेशन, आईपीएल और बाकी खेलों को संभालने वाली नीता अंबानी अपना स्ट्रेस भी इसी से उतारती हैं। एक इंटरव्यू में नीता अंबानी ने कहा था कि स्ट्रेस उतारने के लिए वो डांस का सहारा लेती हैं।

परिवार के साथ समय बिताना पसंद

परिवार के साथ समय बिताना पसंद

नीता खुद क्लासिकल डांसर नहीं बन पाईं इसलिए चाहती थीं कि बेटी इसमें नाम कमाए। मगर उनकी बेटी में डांस को लेकर वो जुनून नहीं आया जो नीता में था। डांस के अलावा नीता को स्विमिंग और अपने बच्चों के साथ समय बिताना काफी पसंद है।

इनके नाम हैं एक से एक खिताब

इनके नाम हैं एक से एक खिताब

नीता अंबानी भारत की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल हैं। 2016 में फोर्ब्स मैगजीन ने उन्हें एशिया की सबसे शक्तिशाली महिला कारोबारी का खिताब दिया था। वो अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्य बनने वाली पहली भारतीय भी महिला हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+