Happy Birthday Preity Zinta: 46 की हुईं बॉलीवुड की 'जारा', बोले युवी-'अपने डिंपल्स को बचाकर रखना'

Happy Birthday Preity Zinta, Keep rocking those dimples on your cheeks said Yuvraj Singh: बॉलीवुड की 'डिंपल गर्ल' यानी कि प्रीति जिंटा आज 46 साल बरस की हो गई हैं। सुंदर अदाओं,मोहक मुस्कान की मालकिन प्रीति ने बॉलीवुड को एक से एक बेहतरीन फिल्में दी हैं। उन्हें आम से लेकर खास तक सभी ने सोशल मीडिया के जरिए बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं लेकिन सबसे दिलचस्प बर्थडे विश उन्हें टीम इंडिया के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने दी है, जिसकी चर्चा इस वक्त सोशल मीडिया पर जोर-शोर से हो रही हैं।

'अपने गालों पर उन डिंपल्स को ऐसे ही बनाए रखना'

'अपने गालों पर उन डिंपल्स को ऐसे ही बनाए रखना'

दरअसल युवी ने प्रीति के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि 'हैप्पी बर्थडे Pzed! अपने गालों पर उन डिंपल्स को ऐसे ही बनाए रखना...आने वाला साल तुम्हारे लिए शानदार हो...ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।'

यहां देखें: युवराज सिंह का Tweet

युवी और प्रीति की है गहरी दोस्ती

युवी और प्रीति की है गहरी दोस्ती

मालूम हो कि युवराज सिंह प्रीति की आईपीएल पंजाब टीम के कैप्टन रह चुके हैं। उस दौरन युवी और प्रीति की नजदीकियों के काफी चर्चे क्रिकेट के गलियारों में हुआ करते थे लेकिन प्रीति की ओर से हमेशा कहा गया कि वो दोनों दोस्त से ज्यादा कुछ नहीं है।

फिल्म 'दिल से' बॉलीवुड में रखा कदम

फिल्म 'दिल से' बॉलीवुड में रखा कदम

फिलहाल ट्विटर पर प्रीति के साथ-साथ युवराज सिंह भी काफी चर्चित हैं और लोग उन पर काफी कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि मणिरतनम निर्देशित फिल्म 'दिल से' साल 1998 में प्रीति ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। फिल्म 'दिल से' में तो प्रीति का रोल छोटा था लेकिन इसके बाद उन्होंने फिल्म 'सोल्जर' में लीड रोल निभाया, फिल्म मेगाहिट थी।

प्रीति ने बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड जीता

फिल्म में चुलबुली प्रीति ने हर किसी का मन मोह लिया था और इसके बाद फिल्म 'क्या कहना' में बिन ब्याही मां का रोल प्ले करके उन्होंने सबको अचरज में डाल दिया था, इस फिल्म के बाद प्रीति को लोग गंभीर अभिनेत्री कहने लगे। फिल्म 'कल हो ना हो' के लिए प्रीति ने बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड भी जीता है।

किंग्स इलेवन पंजाब' टीम की सहमालकिन हैं प्रीति

किंग्स इलेवन पंजाब' टीम की सहमालकिन हैं प्रीति

उनकी यादगार फिल्में तो कई हैं लेकिन 'कोई मिल गया' , 'संघर्ष' और 'वीर जारा' में उन्होंने कमाल का काम किया और वो हिंदी सिनेमा की सुपरहिट अभिनेत्री बन गईं। फिलहाल वह फिल्मी पर्दे से दूर हैं। आखिरी बार प्रीति जिंटा फिल्म 'भईया जी सुपरहिट' में नजर आई थीं। उनकी यह फिल्म साल 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। प्रीति फिल्मों के अलावा आईपीएल मैचों के दौरान दर्शक दीर्घा में दिखाई पड़ती हैं क्योंकि वो 'किंग्स इलेवन पंजाब' टीम की सहमालकिन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+