Happy Birthday Amitabh: जानिए, कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं अमिताभ बच्चन

कुल इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं अमिताभ बच्चन और जया बच्चन...

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का आज 77वां जन्मदिन है। अमिताभ के जन्मदिन पर फिल्म जगत की दिग्गज हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। अपने शानदार अभिनय और दमदार आवाज के जरिए अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बनाई है। अभी हाल ही में अमिताभ बच्चन को भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' से भी नवाजा गया। अमिताभ अकेले ऐसे अभिनेता हैं और अपने दौर के फिल्म कलाकारों में सबसे ज्यादा फिट और एक्टिव हैं। आइए जानते हैं कि अमिताभ बच्चन कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं।

कितनी संपत्ति के मालिक हैं बिग बी

कितनी संपत्ति के मालिक हैं बिग बी

अमिताभ बच्चन की पत्नी और समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद जया बच्चन की तरफ से साल 2018 में चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक, बच्चन दंपति के पास कुल 1001 करोड़ की संपत्ति है। दोनों के पास 54,60,11,745 रुपए का बैंक बैलेंस है। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने 102 करोड़ रुपए बॉन्ड और कंपनियों के शेयर में निवेश किए हुए हैं। दोनों के पास कुल मिलाकर 12 गाड़ियां हैं, जिनकी कीमत करीब 13 करोड़ रुपए है। इसके अलावा अमिताभ और जया के पास 62 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के गहने हैं। वहीं, दोनों के पास 11.5 करोड़ रुपए की कृषि भूमि और 114.5 करोड़ रुपए की गैर-कृषि भूमि है। जया और अमिताभ के पास 50 करोड़ रुपए की एक कमर्शियल बिल्डिंग भी है। इसके अतिरिक्त दोनों के पास 271 करोड़ रुपए की रिहायशी प्रॉपर्टी है।

'मेरे लिवर का 75 हिस्सा खराब'

'मेरे लिवर का 75 हिस्सा खराब'

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज ऐसे मुकाम पर हैं जहां हर कोई उनका मुरीद है। हालांकि, अमिताभ बच्चन के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं कि उनका लिवर 75 फीसदी तक खराब हो चुका है। इसका खुलासा बिग बी ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। अमिताभ बच्चन ने कहा था, 'मुझे यह कहते हुए बुरा नहीं लगता है कि मैं ट्यूबरकुलोसिस और हेपेटाइटिस बी से पीड़ित रहा हूं। मेरे लिवर का 75 हिस्सा खराब है और मैं केवल 25 फीसदी लिवर के सहारे जी रहा हूं। टीबी जैसी बीमारियों का इलाज होता है। मुझे 8 साल तक नहीं पता था कि मैं टीबी से पीड़ित हूं। जो मेरे साथ हुआ, किसी के साथ ना हो। अगर आप जांच नहीं कराते तो आपको कुछ भी मालूम नहीं होगा और ना ही इसका इलाज हो पाएगा।'

और जब अमिताभ बच्चन की जान पर बन आई

और जब अमिताभ बच्चन की जान पर बन आई

दरअसल फिल्म 'कुली' के एक सीन के दौरान बिग बी को चोट लग गई थी। 37 साल पहले, सेट पर फाइट सीट के दौरान विलेन का पंच बिग बी के पेट में जोर से लगा था और वे मेज से जा टकराए थे। इससे उनके पेट में गंभीर चोट आई थी। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तब अमिताभ बच्चन की जान पर बन आई थी। इस सीन में तब अमिताभ के सामने विलेन के रूप में पुनीत इस्सर थे। वह फाइट सीन अमिताभ बच्चन और पुनीत इस्सर के बीच था। लोग पुनीत इस्सर को बुरी नजर से देखने लगे थे और पुनीत को भला-बुरा कहने लगे। इस सीन के बाद कई सालों तक पुनीत इस्सर को फिल्मों में काम नहीं मिला।

पेड़ों की कटाई पर ट्वीट कर घिरे बिग बी

पेड़ों की कटाई पर ट्वीट कर घिरे बिग बी

आपको बता दें कि हाल ही में अमिताभ बच्चन उस वक्त विवादों में घिर गए थे, जब उन्होंने मुंबई मेट्रो का समर्थन करते हुए एक ट्वीट किया। अमिताभ ने लिखा था, 'ये प्रदूषण का समाधान है, मेरे एक दोस्त को मेडिकल इमरजेंसी थी, उसने कार के बदले मेट्रो से जाना चुना। वापस आकर उसने बताया कि मेट्रो तेज, सुविधाजनक और सबसे सही है।' बिग बी ने आगे लिखा, 'प्रदूषण का समाधान, अधिक पेड़ लगाओ, मैंने अपने बगीचे में लगाए हैं, क्या आपने लगाए हैं?' गौरतलब है कि मुंबई में मेट्रो यार्ड के निर्माण के लिए 2700 से अधिक पेड़ काटे जाने के खिलाफ काफी विरोध प्रदर्शन हुए थे। अमिताभ के इस ट्वीट के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+