Happy Bhai Dooj 2017: भाई-दूज के त्यौहार को यादगार बना देंगे ये वॉट्सऐप-फेसबुक स्टेटस और मैसेज
हम आपके लिए भाई-दूज के इस पवित्र त्यौहार पर वॉट्सऐप और फेसबुक के स्टेटस से लेकर भाई-बहनों को भेजे जाने वाले सुंदर संदेश लेकर आए हैं। आप भी इनका इस्तेमाल कर इस त्यौहार को यादगार बनाइए।
नई दिल्ली। दिवाली के दो दिन बाद देशभर में भाई और बहन के अटूट प्रेम का त्यौहार भाई-दूज मनाया जा रहा है। इस त्यौहार पर बहनें भाई का तिलक कर उनकी लंबी आयु और उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं। भाई भी बहनों को उपहार और रुपए देते हैं। भाई दूज दिवाली के दो दिन बाद मनाया जाने वाला त्यौहार है। रक्षाबंधन की ही तरह यह भाई और बहन के अटूट बंधन को दर्शाता है। हम आपके लिए भाई-दूज के इस पवित्र त्यौहार पर वॉट्सऐप और फेसबुक के स्टेटस से लेकर भाई-बहनों को भेजे जाने वाले सुंदर संदेश लेकर आए हैं। आप भी इनका इस्तेमाल कर इस त्यौहार को यादगार बनाइए।

भाई दूज के लिए मैसेज और स्टेटस
:- मेरी बहन मेरी सबसे अच्छी दोस्त है। जब-जब मैं अकेला पड़ा, तुम मेरे साथ खड़ी रही, जब-जब मैंने खुद को कमजोर महसूस किया, तुमने मुझे खुशियां दी। हमेशा मेरे साथ देने के लिए धन्यवाद। Happy Bhaiya Dooj.
***********
:- तुम अपना दुख शेयर कर सकती हो
तुम अपने डर को शेयर कर सकती हो
और तुम अपनी खुशियों को शेयर कर सकती हो
मेरी एक समझदार बहन बने रहने के लिए शुक्रिया। Happy Bhaiya Dooj!
***********
:- भैया, आप वो हैं, जिन्हें सम्मान करते हुए मैं नजरें उठाकर देखती हूं। ढेर सारे प्यार के साथ आपको शुभकामनाएं। Happy Bhai Dooj!
***********
:- आपको उस दिन की शुभकामनाएं भैया, जो आपके लिए खुशियां और सफलता लेकर आया है। Happy Bhai Dooj!
***********
:- इस भाई-दूज पर आपके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रही हूं। Happy Bhai Dooj!
***********
:- अपनी बहन सुभद्रा के लिए कृष्ण के प्रेम की तरह, सभी भाइयों को अपने बहनों को प्रेम करना चाहिए और कृष्ण के लिए सुभद्रा की प्रार्थना की तरह सभी बहनों को अपने भाइयों के लिए प्रार्थना करनी चााहिए। Happy Bhai Dooj.
***********
:- तुम्हारे लिए मेरा प्यार सीमाओं से परे है। तुम्हारे लिए मेरा आशीर्वाद अनंत है। प्यारे भैया तुम हमेशा मेरे लिए सबसे अच्छे दोस्त और मेरे हीरो रहोगे। Happy Bhai Dooj.
***********
:- प्यारे भैया, तुम्हें टीका लगाते समय, मैं भगवान से तुम्हारे लिए खुशियां और कामयाबी मांगती हूं। हर किसी को आपके जैसा प्यारा भाई मिले। Happy Bhai Dooj.












Click it and Unblock the Notifications