अटल बिहारी के निधन पर देशभर के सरकारी ऑफिसों में आधे दिन की छुट्टी

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का आज 93 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले 9 हफ्तों से दिल्ली के एम्स में भर्ती थे। उनके निधन पर केंद्र सरकार ने सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। कल शाम 4 बजे अटल जी का स्मृति स्थल पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं केंद्र सरकार ने शुक्रवार को देशभर की सभी केंद्रीय ऑफिसों, पीएसयू कंपनियों और दिल्ली सरकार के ऑफिसों की दोपहर बाद छुट्टी की घोषणा की है।

atal bihari vajpayee

इसके आलावा यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, झारखंड़, दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत कई राज्यो में अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में एक दिन का सरकारी अवकाश घोषित किया है। इसके अलावा सात दिन का राज्यकीय अवकाश की भी घोषणा की गई है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि, दिल्ली सरकार के कार्यालय, विद्यालय अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति सम्मान के तौर पर कल बंद रहेंगे।

सरकारी स्कूलों के अलावा कल दिल्ली के बाजार भी बंद रहेंगे। व्यापारी संघ की ओर से ऐलान किया गया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में कल दिल्ली के बाजारों को बंद रखा जाएगा। इसके अलावा बीजेपी ने 18-19 अगस्त को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को रद्द कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+