शादी के बाद अब सामने आई प्रियंका की हल्दी की फोटो, रस्म के चक्कर में निक जोनास का हुआ बुरा हाल
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी को दो माह से ज्यादा होने जा रहे हैं। इसके बावजूद शादी के कार्यक्रमों की नई नई तस्वीरें उनके फैंस का दिल जीत रही हैं। हाल ही में जानी मानी यूट्यूबर लिली सिंह ने दोनों की हल्दी की रस्म की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं।

निक को मलकर लगाई गई हल्दी
इस तस्वीर में लिली निक को मलकर हल्दी लगा रही हैं। वे निक की छाती तक हल्दी लगाकर मानो उन्हें छेड़ रही हैं। साथ ही भारत की शादियों की इन अजीबो गरीब रस्मों से अंजान निक चौंके हुए दिखाई पड़ रहा हैं। भारत की ये रस्म उनके लिए बेहद अनोखी है।
प्रियंका ने कहा था- हल्दी में जोनास पर कोई रहम नहीं
तस्वीरों के कैप्शन में लिली ने लिखा है- 'जोनास भाई को सिंपसन कैसे बनाया जाए। अगर मैं ये करूं तो शानदार तरीके से करूंगी। मेरी बहन प्रियंका चोपड़ा ने मुझे कहा है, हल्दी लगाने में निक जोनास के साथ कोई रहम नहीं होना चाहिए।' इन तस्वीरों में निक के बगल में महंदी लगाए बैठीं प्रियंका उनके हाल पर बुरी तरह ठहाके लगाती दिख रही हैं। साथ ही पीछे प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी खड़ी दिखाई दे रही हैं।

प्रियंका और निक ने शाही अंदाज में रचाई थी शादी
प्रियंका और निक ने राजस्थान के उम्मैद भवन में शाही अंदाज में शादी रचाई थी। ये शादी एक दिन हिंदू धर्म के हिसाब से हुई और एक दिन क्रिश्चन धर्म के हिसाब से। दोनों में दिल्ली और मुंबई में शादी के बाद रिसेप्शन भी दिया। दोनों की शादी और रिसेप्शन की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई। बता दें कि प्रियंका ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी काफी नाम कमाया है। आज उन्हें पूरी दुनिया जानती है। शादी के बाद प्रियंका और निक हनीमून के लिए स्विटजरलैंड गए थे। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। प्रियंका को लेकर जितनी दीवानगी भारत में है उतनी ही मश्हूर वे बाहरी देशों में भी हैं।
यह भी पढ़ें- पति निक के साथ प्रियंका ने शेयर की बेडरूम की तस्वीर, लोग करने लगे भद्दे कमेंट












Click it and Unblock the Notifications