पति निक के साथ प्रियंका ने शेयर की बेडरूम की तस्वीर, लोग करने लगे भद्दे कमेंट

प्रियंका ने शेयर की बेडरूम की तस्वीर,लोग करने लगे भद्दे कमेंट

मुंबई। बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी कर अमेरिका में बस चुकी है। प्रियंका ने जोधपुर में रॉयल वीडिंग की, जिसमें तमाम बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। प्रियंका और निक अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं, जिसे उनके फैंस पसंद करते हैं। इन दिनों प्रियंका और निक कैलीफोर्निया में विंडर हॉलीडे मना रही है। इस दौरान प्रियंका ने पति निक के साथ एक तस्वीर साझा की। तस्वीर रोमांटिक है, लेकिन उनके फैंस को ये कुछ खास पसंद नहीं आई और लोगों ने उन्हें ट्रोल कर लिया।

 प्रियंका-निक की प्राइवेट फोटो

प्रियंका-निक की प्राइवेट फोटो

प्रियंका अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती है। उनके द्वारा शेयर की गई एक लेटेस्ट फोटो में वह पति निक की बाहों में आराम फरमाती हुईं नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को महज एक घंटे के भीतर 10 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल गए। प्रियंका चोपड़ा और निक की इस तस्वीर में प्रियंका निक के कंधों पर सिर रखकर सो रही हैं, जबकि निक जोनस टीवी देख रहे हैं। प्रियंका ने तस्वीर के साथ 'होम' कैप्शन लिखा है, लेकिन लोगों ने इस तस्वीर को लेकर उन्हें ट्रोल कर लिया।

 ट्रोल हुई प्रियंका

ट्रोल हुई प्रियंका

लोगों ने इस रोमांटिक तस्वीर को लेकर प्रियंका को ट्रोल कर लिया। लोगों ने उनकी तस्वीर पर भद्दे कमेंट करने शुरू कर दिया। लोगों ने इस बात की आपत्ति थी कि एक्ट्रेस ने अपनी प्राइवेट तस्वीर पब्लिक प्लेटफॉर्म पर शेयर की। एक यूजर ने लिखा, 'बेडरूम में फोटोग्राफर छिपा रखा है क्या ।हालांकि ऐसा नहीं है कि लोगों ने सिर्फ भद्दे कमेंट ही किए हो। कुछ ऐसे भी हैं, जिन्होंने प्रियंका और निक की तस्वीर की तारीफ करते हुए उन्हें रोमांटिक कपल कहा है।

 निक और फैमिली के साथ मना रही है छुट्टियां

निक और फैमिली के साथ मना रही है छुट्टियां


आपको बता दें कि प्रियंका और निक फैमिली के साथ कैलीफोर्निया में समय बिताते रहे हैं। इस वैकेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली है। तस्वीरों में प्रियंका के जेठ-जेठानी जो और सोफी टर्नर भी नजर आ रहे हैं। शादी के बाद प्रियंका का फैमिली के साथ ये दूसरा वैकेशन है। इससे पहले प्रियंका स्विट्जलैंड घूमने गई थीं ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+