HAL को बड़ी कामयाबी, Hawk विमान से दागी भारत में बनी एडवांस मिसाइल

Smart Anti-Airfield Weapon Test: चीन और पाकिस्तान के साथ लंबे वक्त से चल रहे विवाद के बीच भारत लगातार अपनी रक्षा तैयारियों को मजबूत कर रहा है। इसके अलावा अब भारत का पूरा फोकस स्वदेशी हाईटेक उपकरणों पर है। इस दिशा में हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड, डीआरडीओ और भारत की तीनों सेनाएं तेजी से काम कर रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार को भारत के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी।

Recommended Video

    India ने smart anti-airfield weapon का किया सफल परीक्षण, जानें खूबी | वनइंडिया हिंदी
    SAAW ने भेदा लक्ष्य

    SAAW ने भेदा लक्ष्य

    हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड अब स्वदेशी हॉक-आई प्रोजेक्ट को आगे बढ़ा रहा है। जिसके तहत गुरुवार को हॉक-आई विमान से एक स्मार्ट एंटी एयरफील्ड वेपन (SAAW) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। इस दौरान SAAW ने अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेद दिया। ये ट्रायल ओडिशा के तट पर किया गया था। ऐसे में इस परीक्षण को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

    क्या है खासियत?

    क्या है खासियत?

    आपको बता दें कि SAAW पूरी तरह से भारत में बना है, जिसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने विकसित किया है। इस हथियार का वजन करीब 120 किलोग्राम होता है। जिसका इस्तेमाल दुश्मन के बंकर, एयरक्राफ्ट, रनवे आदि का ध्वस्त करने में किया जाता है। वहीं इसकी मारक क्षमता करीब 100 किलोमीटर है। साथ ही हल्के वजन की वजह से इसे बेहतरीन गाइडेड बम माना जाता है।

    पिछला महीना भी था काफी खास

    पिछला महीना भी था काफी खास

    वहीं पिछले महीने डीआरडीओ ने भारतीय सेना के लिए विकसित मीडियम रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल सिस्टम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था। उस दौरान भी मिसाइल ने अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेदा था। नवंबर में भी डीआरडीओ दो क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल (QRSAM) का सफल परीक्षण कर चुकी है। चीन और पाकिस्तान से चल रहे विवाद के बीच दोनों को भारत के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+