एचएएल ने 'ध्रुव' हेलीकॉप्टरों की पहली खेप भारतीय सेना को सौंपी

नई दिल्ली। हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने शुक्रवार को पहले तीन एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर 'ध्रुव' भारतीय सेना को सौंप दिए। ये हेलीकॉप्टर एएचएल के 22 एएलएच एमके-III कॉन्ट्रेक्ट का हिस्सा हैं। रक्षा क्षेत्र की सार्वजनिक कंपनी एचएएल ने अगस्त 2017 में भारतीय सेना के साथ 40 एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर का कॉन्ट्रेक्ट किया था।

एएचएल ने ध्रुव हेलीकॉप्टरों की पहली खेप भारतीय सेना को सौंपी

एचएएल की ओर से बताया गया है कि 19 और हेलीकॉप्टर तैयार हैं और जल्दी ही सेना को सौंप दिये जाएंगे। एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर नई जेनेरेशन का हेलीकॉप्टर है। जो अपनी कई खास खूबियों के लिए जाना जाता है।

एएचएल ने ध्रुव हेलीकॉप्टरों की पहली खेप भारतीय सेना को सौंपी

वहीं इससे अलग एचएएल ने शुक्रवार को केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के कर्नाटक के तुमकुर में नए हेलीकॉप्टर कारखाने के लिए समझौता भी किया है। एचएएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक आर माधवन की मौजूदगी में इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। एचएएल ने कहा कि दूसरे चरण के कार्य में हेलीकॉप्टर के उपकरण और ढांचा बनाने की सुविधा के लिए बुनियादी ढांचा विकसित करने का काम शामिल है। ये हेलीकॉप्टर कारखाना 615 एकड़ के नए परिसर के अंदर बनाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+