दिल्ली में बारिश के साथ गिरे बड़े-बड़े ओले, लोगों ने शेयर किए VIDEO

दिल्ली में बदला मौसम, लोगों ने शेयर किए ओलावृष्टि के वीडियो

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार दोपहर फिर मौसम ने करवट ली है। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई है। तेज बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में घना अंधेरा छा गया। इस दौरान कई इलाकों में भारी ओलावृष्टि हुई है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अपने घरों और दफ्तरों से ओले पड़ने की वीडियो शेयर की है।

Hailstorm in Delhi videos of untimely rain spells on social media

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार शाम को भी बारिश हुई थी। शनिवार को फिर एक बार फिर मौसम बदल गया। देर शाम के बाद रात को भी कुछ इलाकों में बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, रविवार से मौसम में तेजी से बदलाव होगा और गर्मी में इजाफा हो सकता है

पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली-एनसीआर के मौसम में यह बदलाव आ रहा है। इससे पहले शुक्रवार को अन्य दिनों की तुलना में अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम बताया रहा है।

रविवार से मौसम बदलने लगेगा। अनुमान है कि 18-19 मार्च तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। वहीं दिन में धूप खिलने से गर्म हवा चलने के कारण न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 17 डिग्री तक पहुंच सकता है।

अगले सप्ताह से मौसम में बदलाव आएगा और मार्च के आखिर तक अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा जबकि अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक यह 35 डिग्री पार हो जाएगा। अप्रैल में ही यह 40 डिग्री सेल्सियस तक भी छू सकता है।

इसके पहले, शुक्रवार को स्काईमेट ने अनुमान जताया था कि अगले तीन दिनों तक देश के कई शहरों में बारिश और तेज आंधी आ सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों पर बारिश और हिमपात हो सकती है। कुछ स्थानों पर भूस्खलन या हिमस्खलन का खतरा भी है। वहीं, मौसम विभाग ने देहरादून, उधमसिंहनगर, हरिद्वार और नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+