26/11 के साजिशकर्ता हाफिज सईद के आगे बेबस हैं नवाज शरीफ

नवाज भारत आएंगे या नहीं इस बात पर वह अभी तक कोई फैसला ही नहीं ले पाए हैं। दरअसल नवाज का रास्ता अगर कोई रोक रहा है तो कोई और नहीं बल्कि पाक सेना और लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख हाफिज सईद है।
क्या जवाब देंगे आप कश्मीरियों को
इंग्लिश न्यूज चैनल टाइम्स नाओ की ओर से शुक्रवार को एक वीडियो दिखा गया है। इस वीडियो में हाफिज सईद खुलेआम नवाज शरीफ को धमका दा रहा है। वीडियो में 25 मई को मोदी के शपथ ग्रहण में आने के मुद्दे पर कोई भी सकारात्मक फैसला लेने के खिलाफ सईद की ओर से धमकी दी जा रही और कहा जा रहा है, 'अगर आपने इस समारोह में शिरकत की तो फिर आप कश्मीरियों को अपना मुंह कैसे दिखाएंगे?'
हालांकि नई दिल्ली स्थित पाक उच्चायोग के सूत्रों की ओर से जानकारी दी गई है कि अभी तक उन्हें पाक सरकार की ओर से सकारात्मक संदेश मिले हैं और नवाज इस समारोह में शिरकत करना चाहते हैं। पाक के अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक शरीफ को इस आमंत्रण का सकारात्मक जवाब देना चाहिए।
पाक सेना भी भारत के खिलाफ
दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान की ओर से ही यह कहा गया था कि अगर भारत और पाक के बीच संबंधों को सामान्य करना है तो इसकी जिम्मेदारी नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर होगी।
इसके बाद भारत की ओर से जो पहल की गई उसमें नवाज शरीफ कोई फैसला ही नहीं ले पा रहे हैं। जहां पाक में विपक्ष और विदेश मंत्रालय चाहता है कि पाक प्रधानमंत्री इस आमंत्रण को स्वीकार करें तो वहीं पाक की सेना नहीं चाहती है कि नवाज शरीफ मोदी के शपथ ग्रहण में भारत आए।
सूत्रों की मानें तो इस वजह से ही नवाज शरीफ खुद कोई भी फैसला नहीं ले पा रहे हैं। हालांकि जिस फैसले का इंतजार शुक्रवार तक भारत की जनता करती रहीं उसे आने में अब शनिवार शाम तक का समय लग सकता है।
बेटी की चाहत नवाज आएं
भारत वहीं नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज शरीफ ने एक ट्वीट किया है और इस ट्वीट से लगता है कि मरियम चाहती है नवाज भारत आएं ताकि दोनों देशों के बीच जो रिश्ते हैं वह एक बार फिर से सौहार्द और प्यार की राह पर आगे बढ़ें।












Click it and Unblock the Notifications