राजस्‍थान से सटी पाक सीमा पर नजर आया हाफिज सईद

Hafiz saeed
जैसलमेर। मुंबई में हुए हमलों का मास्‍टरमाइंड और 10 मिलियन डॉलर का वांटेड आतंकी हाफिज सईद को राजस्‍थान से सटी पाकिस्‍तान सीमा के इस्‍लामकोट, मीरपुर खास, मिठी और खीरपुर इलाकों में देखा गया है।

मंगलवार को आई एक रिपोर्ट में इस बाबत एक जानकारी दी गई है। इसके साथ ही सीमा पर बीएसएफ हाई अलर्ट पर है।

सूत्रों की मानें तो इन इलाकों में सईद के नजर आने के बाद से ही इस बारे में चर्चा तेज हो गई है कि हो सकता है वह किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में हो। इसी मकसद से ही शायद वह यहां पर पहुंचा था।

सूत्रों ने तो यहां तक दावा किया है कि सईद करीब एक माह से राजस्‍थान और गुजरात की सीमा पर घूम रहा है।

बीएसएफ सूत्रों की मानें तो सईद ने राजस्‍थान के पास स्थित पाक के सीमावर्ती गांवों में भी अपने आतंकी कैंप बना लिए हैं।

लश्‍कर-ए-तैयबा का मुखिया हाफिज सईद अक्‍सर ही भारत के खिलाफ जहर उगलता रहा है। हाल ही में लश्‍कर के ओर संगठन जमात-उद-दावा को अमेरिका ने बैन कर दिया और तब से ही सईद काफी गुस्‍से में है।

उसने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि अमेरिका यह सबकुछ भारत के इशारे पर कर रहा है।

इसके अलावा जब भारत में नई सरकार का गठन हुआ था, उस समय भी सईद ने लाहौर में एक रैली कर कहा था कि अब भारत के खिलाफ अंतिम और निर्णायक जेहाद छेड़ने का वक्‍त आ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+