बीजेपी की वेबसाइट हैक, तिरंगा जलाते मोदी की फोटो शेयर

पार्टी यूनिट ने इस पूरे मामले में मुकदता दर्ज करा दी है। बीजेपी की जूनागढ़ इकाई के प्रभारी राजू जीवानी ने बताया कि उन्हें रविवार को सुबह इस घटना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि जैसे ही वह कार्यालय पहुंचे, हमारे आईटी प्रकोष्ठ के कर्मचारियों ने मुझे बताया कि किसी ने हमारी वेबसाइट www.bjpjunagadh.org को को हैक कर लिया है और बीजेपी की छवि धूमिल करने के लिए तस्वीरें और टिप्पणियां डाल दी हैं। जीवानी ने बताया कि उन्होंने आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख संजय मानवर को इस मुद्दे की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एक छेड़छाड़ की गई तस्वीर में मोदी और अन्य बीजेपी नेताओं को तिरंगा जलाते हुए देखा जा जा सकता है। जीवनी ने पुलिस को बताया कि एक अन्य तस्वीर में वे लोग तिरंगे पर खड़े हैं। जीवानी ने बताया कि उन्होंने इन तस्वीरों को सबूत के तौर पर सुरक्षित रख लिया है और हैकिंग के बारे में पार्टी आलाकमान को जानकारी दे दी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अज्ञात हैकरों के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई है।
फिलहाल वेबसाइट से इस पेज को हटा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications