पार्क में खुद चलने लगी जिम मशीन, पुलिस ने रिकॉर्ड किया Video, जानिए सच्चाई
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक पार्क का है, जिसमें जिम वाली मशीन खुद ही चलती दिख रही है। साथ ही इसमें कुछ पुलिस वाले भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। कोरोना वायरस के चलते इस वक्त लोग काफी डरे हुए हैं, ऐसे में इस वीडियो को देख उनकी चिंता और बढ़ गई है। इस घटना का वीडियो इतना वायरल हो रहा है कि सोशल मीडिया पर कई लोग इसे लगातार शेयर कर रहे हैं। यहां तक कि ट्विटर पर हैशटैग भूत भी ट्रेंड करने लगा।
Recommended Video

अपनेआप चल रहीं जिम मशीनें
इस वीडियो को लेकर कुछ लोग कह रहे हैं कि ये उत्तर प्रदेश के झांसी का है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये दिल्ली के रोहिणी में स्थित एक पार्क है। हालांकि इस बात की अभी पूरी तरह पुष्टि नहीं हो पाई है कि आखिर ये वीडियो किस जगह का है। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी तरह तरह की बात कही जा रही है। आजतक की रिपोर्ट की मानें को ये वीडियो झांसी के सीपरी बाजार के कांशीराम पार्क का है। यहां बिना किसी शख्स की मौजूदगी के जिम वाली मशीनें अपनेआप ही चल रही थीं। हर कोई इसे देखकर हैरान है।

मशीनें ग्रीसिंग के कारण हिल रही थीं
कहा जा रहा है कि पुलिस ने मामले में संज्ञान लेने के बाद जांच शुरू कर दी है। मशीन को कोई नहीं चला रहा लेकिन फिर भी वो हिल रही हैं। आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो के वायरल होने के बाद जानकारी मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी पार्क पहुंचे। उनका कहना है कि कोई भूत प्रेत नहीं है बल्कि मशीनें ग्रीसिंग के कारण मूवमेंट कर रही हैं। डरने वाली कोई बात नहीं है। इसके साथ ही पार्क के गार्ड का कहना है कि जो भी अफवाहें हैं, वो गलत हैं। उनका कहना है कि वह यहां पिछले 8 साल से नौकरी कर रहे हैं लेकिन यहां कभी कुछ ऐसा दिखाई नहीं दिया है।

शरारती तत्वों की हो सकती है हरकत
सोशल मीडिया पर तरह तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं लेकिन पुलिस खुद बोल चुकी है कि वायरल वीडियो की आखिर सच्चाई क्या है। इससे पहले ये वीडियो क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी शेयर किया था। उन्होंने कहा था कि वीडियो उत्तर प्रदेश का है। इस बीच कुछ ट्विटर यूजर ये भी दावा कर रहे हैं कि इस बात का पता चल गया है कि मशीन खुद कैसे चल रही थी। कुछ यूजर्स ये दावा भी कर रहे हैं कि शरारती तत्वों ने लोगों को डराने के लिए पतला धागा बांधकर इस मशीन को चलाया है। पुलिस ने इन लोगों को पकड़ भी लिया है।
चीन के बीजिंग में सामने आए कोरोना वायरस के नए मामले, कई जगह लगा लॉकडाउन












Click it and Unblock the Notifications