Gyanvapi Mosque Case: वैज्ञानिक सर्वे के आदेश के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद के भीतर वैज्ञानिक सर्वे का हाई कोर्ट ने आदेश दिया था, जिसके खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगी।

Gyanvapi Mosque Case: सुप्रीम कोर्ट आज वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले की सुनवाई करने जा रहा है। ज्ञानवापी मस्जिद मैनजमेंट कमेटी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की है, इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगी।
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पिछले हफ्ते ज्ञानवापी मस्जिद का वैज्ञानिक सर्वे कराने का आदेश दिया था ताकि यह तय हो सके कि क्या मस्जिद में पाई गई आकृति शिवलिंग है, जैसा कि हिंदू पक्ष दावा कर रहा है। वहीं मुस्लिम पक्ष का दावा है कि यह फव्वारा है।
चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच इस याचिका पर तत्काल सुनवाई करने के लिए राजी हो गई थी। वरिष्ठ वकील हुजेफा अहमदी मुस्लिम पक्ष की ओर से इस मामले में कोर्ट में पेश होंगे। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट ने फाइनल जजमेंट आने से पहले ही सर्वे का आदेश दिया है।
इससे पहले जब सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले की सुनवाई 22 मई को करेंगे तो अहमदी ने कहा कि उस सदिन तो एएसआई अपना सर्वे शुरू कर देगा। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 19 मई की तारीख दी
इससे पहले 12 मई को वाराणासी की जिला कोर्ट ने मस्जिद के भीतर पाई गई कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग कराने की मांग को खारिज कर दिया था। जिसके बाद हाई कोर्ट ने जिला कोर्ट से कहा था कि वह कानून के अनुसार इसका वैज्ञानिक सर्वे कराए।
बता दें कि कार्बन डेटिंग के जरिए किसी भी प्राचीन आकृति, इमारत की उम्र पता लगाने में मदद मिलती है। कोई बिल्डिंग कितनी पुरानी है यह कार्बन डेटिंग से पता लगाया जा सकता है। इस बिल्डिंग पर कितनी कार्बन की परतें चढ़ी हैं वह यह तय करने में मदद करता है कि बिल्डिंग कितनी पुरानी है।












Click it and Unblock the Notifications