विशाखापट्टनम के आश्रम में यौन शोषण का मायाजाल! जान बचाकर थाने पहुंची नाबालिग ने खोला राज, एक गिरफ्तार

Gyananand Ashram: वेंकोजी पालेम स्थित ज्ञानानंद आश्रम में लड़कियों को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। आश्रम के प्रशासक पूर्णानंद स्वामी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन जारी है।

Gyananand Ashram:धर्म और आस्था के नाम पर आश्रम में लड़कियों से यौन शोषण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश हो या हरियाणा नए-नए मामले सामने आते रहे हैं। इसी कड़ी में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित ज्ञानानंद आश्रम में लड़कियों के शोषण का मामला भी प्रकाश में आया है।यहां की एक नाबालिग लड़की ने आश्रम के प्रशासक पर छेड़छाड़ और यौन शोषण का आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने आश्रम के प्रशासक को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, मामला वेंकोजी पालेम स्थित ज्ञानानंद आश्रम का है। यहां की रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने विजयवाड़ा के दिशा पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आश्रम के प्रशासक पूर्णानंद सरस्वती लड़कियों को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। आश्रम में उसके साथ भी कई बार छेड़छाड़ की गई है।

Gyananand Ashram

जान बचाकर आश्रम से भागी नाबालिग लड़की

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने सोमवार(19 जून) रात ही आश्रम के प्रशासक पूर्णानंद स्वामी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस स्वामी से पूछताछ में लगी है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने बताया है कि पूर्णानंद स्वामी ने कई बार उसका यौन शोषण किया है। आश्रम में लड़कियों को कैद कर रखा है। वो जान बचाकर किसी तरह भागकर पुलिस स्टेशन पहुंची।

माता-पिता की मौत के बाद आश्रम पहुंची

पीड़िता ने बताया कि उसके माता-पिता की मौत के बाद नाना-नानी ने दो साल पहले ही ज्ञानानंद आश्रम में भर्ती करवाया था। उसके बाद से आश्रम ही घर बन गया। लेकिन, यहां जिंदगी बदतर बन गई। रोजाना यौन शोषण होने लगा। पुलिस पीड़िता का मेडिकल करवा रही है। आरोपी पूर्णानंद सरस्वती पुलिस की गिरफ्त में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+