Gurugram में ट्रैफिक में हॉर्न बजाने पर महिला को शख्‍स ने कार से खींचा और जड़ दिए कई थप्‍पड़

Gurugram में ट्रैफिक में महिला ने हार्न बजाया तो दूसरी कार में सवा शख्‍स ने कार सामने आकर रोक दी और महिला को कार से बाहर घसीटकर कई थप्‍पड़ लगा दिए।

trafic

दिल्‍ली और एनसीआर में आए दिल दहला देने वाली खबरें आ रही है। अब गुरुग्राम से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, यहां पर ट्रैफिक जाम में फंसी महिला ने हार्न बजा दिया जिसके बाद एक शख्‍स ने उसे कार से बाहर निकालकर थप्‍पड़ मार दिया। ये घटना बुधवार की है जिसकी शिकायत महिला ने गुरुवार को पुलिस में दर्ज करवाई।

घर आकर और मारने की धमकी भी दिया

फांइनेस कंपनी में काम करने वाली महिला ने ये भी कहा कि वो उस शख्‍स ने उसे सरेआम सड़क पर घसीट कर गुरुग्राम में ट्रैफिक जाम के दौरान हॉर्न बजाने पर थप्‍पड़ मारा और घर आकर और मारने की धमकी भी दिया। महिला ने ये भी दावा किया कि उसने मुझे जान से मारने की धमकी भीदी है।

अपनी कार को महिला के वाहन के सामने रोक कर दिया

पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी कि गुरुग्राम में ट्रैफिक जाम के दौरान हॉर्न बजाने पर एक व्यक्ति ने एक महिला की कथित तौर पर पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया कि ये रोड रेज की घटना बुधवार सुबह गुरुग्राम के एमडीआई चौक पर हुई।

कार से बाहर खींच कर मारा थप्‍पड़

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने एमडीआई चौक के पास ओवरटेक करने के बाद अपनी कार को उसके वाहन के सामने रोक दिया, उसे उसमें से खींच लिया और उसे कई बार थप्पड़ मारे।

लोगों के इकट्ठा होने पर फरार हुआ शख्‍स

महिला को बीच ट्रैफिक में कार से उतर कर थप्‍पड़ मारने पर जब लोग इकट्ठा हुए तो वो वहां से फरार होने में कामयाब हो गया। महिला ने पुलिस को बताया किउसकी बाईं आंख और नाक पर चोटें आईं और उसे अस्पताल ले जाया गया। महिला ने पुलिस से भी ये दावा किया कि उस शख्‍स ने उसेजान से मारने की धमकी भी दी और कहा कि वह मेरे घर आएगा और मुझे फिर से मारेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+