कहां है गुरुग्राम की मॉडल दिव्या पाहुजा की लाश? 8 दिन पहले हुई थी हत्या, अब पुलिस ने उठाया ये कदम
Divya Pahuja Case: गुरुग्राम की मॉडल और गैंगस्टर संदीप गडोली की गर्लफ्रेंड रह चुकी दिव्या पाहुजा की गोली मारकर हत्या के आठ दिन बाद भी उनका शव नहीं मिला है। पुलिस और एसआईआटी को अब तक दिव्या पाहुजा के शव को लेकर कोई सुराग नहीं मिला है।
इसी बीच पुलिस ने दिव्या पाहुजा के शव को ठिकाने लगाने वाले दो आरोपी बलराज गिल और रवि बांद्रा को लेकर लुक आउट नोटिस जारी किया है। पुलिस ने दोनों भागे हुए आरोपियों के बारे में जानकारी साझा करने के लिए 50,000 रुपये के इनाम की घोषणा की है।

पुलिस को शक है कि दोनों आरोपी देश छोड़ने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए दोनों आरोपियों के खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया है।
दिव्या पाहुजा हत्याकांड के बारे में जानें?
- दिव्या पाहुजा की 2 जनवरी को गुरुग्राम के होटल सिटी पॉइंट में कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी।
- दिव्या पाहुजा को गोली मारने वाला कोई और नहीं बल्कि होटल का मालिक अभिजीत सिंह (56) था। अभिजीत सिंह के साथ दिव्या तीन महीने से रिलेशन में थीं। अभिजीत सिंह फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं।
- अभिजीत सिंह और दो होटल कर्मचारी बलराज गिल और रवि बांद्रा ने दिव्या के साथ ठिकाना लगाया था।
- बलराज और रवि को आखिरी बार सीसीटीवी फुटेज में बीएमडब्ल्यू कार में होटल परिसर से बाहर जाते देखा गया था, जिसमें हत्या के कुछ घंटों बाद शव को भरा गया था। कार पटियाला में लावारिस हालत में मिली है।
- डीसीपी (अपराध) विजय प्रताप सिंह ने कहा कि जो कोई भी बजरज, गिल और उस स्थान के बारे में जानकारी दे सकता है जहां उन्होंने शव को फेंका होगा, उसके लिए कुल 1.5 लाख रुपये और प्रत्येक को 50,000 रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। हालांकि हमारी टीम शव का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चला रही है।
- पुलिस की टीमें पंजाब में तलाश कर रही हैं और नदी या तालाबों में शव की तलाश के लिए करीब एक दर्जन गोताखोरों को लगाया गया है। विजय प्रताप सिंह ने कहा कि "उन आरोपियों के लिए एलओसी जारी की गई है जो गिरफ्तारी से बच रहे हैं क्योंकि वे देश छोड़ने की कोशिश कर सकते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications